PM मोदी हरियाणा में बोले-कांग्रेस पूरे देश से राम को हटाना चाहती है,आरक्षण छीन मुसलमानों को देगी,बंसीलाल से मेरी बहुत नजदीकी थी

Front-Page Loksabha Election National Politics

महेंद्रगढ़:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर खुलकर हमला बोला। PM मोदी ने कहा- कांग्रेस पूरे देश से राम के नाम को हटाना चाहती है। दलित, पिछड़ों और ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है, लेकिन जब तक मोदी है तब तक ऐसा नहीं होने दूंगा।

इसके साथ ही PM ने भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल का नाम लेकर उनके समर्थकों को भी साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमने चौधरी बंसीलाल के साथ मिलकर सरकार चलाई। वो हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध थे। बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। उनके पास अनुभव की इतनी बातें हुआ करती थी कि कभी-कभी रात 1-1 बजे तक बातें करते थे। वो मुझे बहुत प्यार करते थे। सब महापुरुषों से प्ररेणा लेकर ये मेरी गारंटी है कि हरियाणा का विकास नहीं रूकने देंगे।

रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से बीजेपी कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह, बीजेपी कैंडिडेट चौधरी धर्मबीर सिंह, कुलदीप बिश्नोई, कृषि मंत्री जेपी दलाल, पूर्व सांसद सुधा यादव के अलावा अन्य सीनियर नेता मौजूद रहे।

PM मोदी की हरियाणा में यह तीसरी रैली थी। इससे पहले वह अंबाला और सोनीपत में रैली कर पार्टी कैंडिडेट्स के लिए वोट देने की अपील कर चुके हैं।

मोदी बोले- मैं भी हरियाणा वाला हूं

उन्होंने कहा कि पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर ज्यादा से ज्यादा मतदान कराना है। मेरा एक पर्सनल काम है। मैं भी तो हरियाणा वाला हूं। पहले तो मैं यहां गांव-गांव जाता था। हर इलाके में गया हूं। हजारों परिवारों में गया हूं। अब समय नहीं की जा पाऊं। एक मदद चाहिए आपकी। एक काम करना। यहां से जाने के बाद ज्यादा ज्यादा परिवारों में जाना और हर परिवार के लोगों को कहना मोदी जी आए थे और मोदी ने आपको राम-राम कहा है। मेरा राम-राम पहुंचा तो मेरी तसल्ली हो जाएगी।

बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी: PM

उन्होंने कहा कि हमने चौधरी बंसीलाल के साथ मिलकर सरकार चलाई। वो हरियाणा के विकास के लिए कटिबद्ध थे। बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। उनके पास अनुभव की इतनी बातें हुआ करती थी।बंसीलाल से मेरी बहुत निकटता थी। कभी-कभी रात 1-1 बजे तक बातें करते थे। वो मुझे बहुत प्यार करते थे।

सब महापुरूषों से प्ररेणा लेकर ये मेरी गारंटी है कि हरियाणा का विकास नहीं रूकने देंगे। इसलिए 25 मई को भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी धर्मबीर सिंह और गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह मेरे इन दोनों साथियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं और आप जो कमल के निशान पर वोट देंगे ना वो सीधे मोदी के खाते में जाएगा।

हमारी सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही: PM

उन्होंने कहा कि आपके हर सपने पूरे होंगे। क्योंकि आपका सपना ये मोदी का संकल्प है। साथियों कांग्रेस के विश्वासघात का भुक्तभोगी तो हरियाणा का किसान भी रहा है। यहां उन्होंने किसानों के लिए सिंचाई के पानी तक का इंतजाम नहीं किया। हम नहरों को जोड़कर यहां तक पानी पहुंचा रहे हैं। हमारी सरकार 14 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। यहां बाजरे की खेती है, जो बाजरा पैदा करता है, यहां जब भी आया तो बाजरे की खिचड़ी भी बहुत खाई। मजा जब है जब आधी खिचड़ी और आधा घी हो।

आपके बाजरे अन्न के प्रचार की जिम्मेदारी खुद मोदी ने ले रखी है। जितना मोटा अनाज है, उसका नाम दे दिया श्री अन्न। दुनिया भर में उसका मैं एंबेसडर बन गया हूं।

जवानों का भाग्य बदलने वाला है: पीएम

पीएम ने कहा कि बीते 10 सालों में हमने कांग्रेस के पाप धोने में बहुत मेहनत की है। आज हरियाणा में आधुनिक हाईवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। अब ना दिल्ली दूर और ना चंडीगढ़ दूर है। नारनौल वाले अब सुबह चंडीगढ़ से निकलते और शाम को वापस घर आ जाते हैं। गुरुग्राम वालों का तो जीवन ही द्वारका एक्सप्रेस वे ने बदल दिया है।

मैं गुरुग्राम के युवाओं से भी कहना चाहता हूं। अगले पांच साल देश में एक बड़ी क्रांति का समय आने वाला है। नौजवानों का भाग्य बदलने वाला है।

कांग्रेस तिरंगे का भी अपमान करती है: PM

उन्होंने कहा कि साथियों कांग्रेस हमारी आस्था का ही नहीं, हमारे तिरंगे का भी अपमान करती है। 370 के नाम पर कश्मीर को देश से अलग किसने रखा। 70 साल तक कश्मीर में तिरंगा किसने नहीं फहराने दिया। आज ये लोग कह रहे कि सत्ता में आए तो फिर से 370 वापस लाएंगे। क्या हम कश्मीर के हुए बलिदानों को बैकार जाने देंगे क्या। कांग्रेस के मंसूबों को हरियाणा क्या कामयाब होने देगा क्या।

कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा के लोग राम लला के दर्शन ना कर पाएं: मोदी

पीएम ने कहा कि ये चुनावी भाषण नहीं है ये मोदी की गारंटी है। साथियों अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडी गठबंधन वाले कुछ भी कर सकते हैं। हमारे यहां हरियाणा में हर कोई दिन में 200-400 बार राम-राम बोलता है। हर 10 कदम पर राम-राम बोलेगा। राम राम के बगैर कोई काम होता है क्या, लेकिन कांग्रेस का बस चले तो हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को गिरफ्तार कर लें।

कांग्रेस पूरे देश से राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहाकार ने तो बड़ा खुलासा किया। कांग्रेस आई तो राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में हैं। कांग्रेस चाहती है कि हरियाणा के लोग राम लला के दर्शन ना कर पाएं। वो राम लला को फिर से टैंट में भेजना चाहते हैं।

कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता: मोदी

उन्होंने कहा कि बंगाल में रातों रात ओबीसी सर्टिफिकेट दे दिए और वो भी घुसपैठियों को बांटे जा रहे थे। हाईकोर्ट ने पिछले 10-12 साल में मुसलमानों को दिए ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द कर दिए। कोर्ट ना होती तो क्या होता। पिछड़े समाज के लोग क्या करते। लेकिन साथियों इंडी जमात वालों की मानसिकता देखिए। बंगाल की सीएम ने घोषणा कर दी कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेंदी। वो मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देकर रहेंगे।

हरियाणा के हर एससी-एसटी और ओबीसी को भरोसा देने आया हूं जब तक मोदी जिंदा है, कोई भी दलित, आदिवासी और पिछड़ों का आरक्षण छीन नहीं सकता है।

कांग्रेस को दिया वोट बैकार ही होना है: PM

पीएम ने कहा कि इनकी सरकार सात जन्म में भी नहीं बनने वाली है। कांग्रेस को दिया वोट बैकार ही होना है। इसलिए आपको सरकार बनाने के लिए वोट करना है और सरकार किसकी बनने जा रही। किसकी सरकार बनेगी, ये बच्चे-बच्चे को पता है। 24 के चुनाव में पूरा देश कांग्रेस की सच्चाई जान गया है।

इन लोगों ने वोट बैंक के लिए देश का विभाजन कराया। एक भारत और दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमान का है ये कह रहे हैं। इन्होंने एससी-एसटी, ओबीसी जिनको बाबा साहेब ने जो आरक्षण दिया उसको छीन कर वोट जिहाद करने वाले लोगों को देना चाहते हैं। आपने कल अखबारों में देखा टीवी पर देखा होगा। बंगाल की हाईकोर्ट का जजमेंट आया और बंगाल में भी इंडी जमात का एससी-एसटी आरक्षण के खिलाफ उनकी सोच का भंडा फूट गया है।

मोदी ने कहा- 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया

देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। पांच चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है।

तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। इलेक्शन कमीशन आंकड़े क्यों नहीं देता। आंकड़े देरी से क्यों देता है। इलेक्शन कमीशन ऐसा क्यों करता है। ईवीएम से लेकर पता नहीं क्या-क्या कहा। इस बार बराबर जमकर ईवीएम को गालियां दे रहे हैं। जिस भूमि में कोई पैदावर ना हो। कोई किसान एक भी बीज डालेगा क्या। जिस पर फसल ना हो ऐसी जमीन पर एक भी बीज डालेगा। जब पता कि इनकी सरकार नहीं बनने वाली तो उधर कोई वोट डालेगा क्या

हरियाणा ने मुझे प्यार दिया: PM

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 5 हजार लोग ऐसे मिल जाएंगे जो कहेंगे मोदी जी जरा रूकिए। हरियाणा ने मुझे प्यार दिया है। हरियाणा का इसलिए मुझ पर अधिकार भी है। चलते फिरते यहां के लोग कह सकते हैं। पिछले 10 साल में आपने प्यार में कमी नहीं आने दी।

इंडिया अलायंस वालों का हालात ये है कि गाय ने दूध दिया नहीं घी खाने के लिए झगड़ा हो जाएगा। ये कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी प्रधानमंत्री होगा। पांच साल मतलब पांच पीएम। ऐसे देश चलेगा क्या। हरियाणा के लोग पांच साल में पांच प्रधानमंत्री मतलब यहां के लोग 5 हजार चुटकले बना देंगे। ये देश को गड्‌ढे में धकेल देंगे। इस गठबंधन के लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी, परिवारवादी हैं।

मोदी झुकाए नहीं झुकता है: पीएम

पीएम ने कहा कि हरियाणा के घी मक्खन का जोर आज पुरी दुनिया देख रही है। सारी भारत विरोधी ताकते लगी रहती हैं, लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है। इसके लिए जरूरी फिर एक बार-फिर एक बार-फिर एक बार।

ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का है। आप प्रधानमंत्री ही नहीं, देश का भविष्य चुनेंगे। एक और आपका जांचा परखा सेवक मोदी है। दूसरी और कोई अता पता ही नहीं है।