पति-पत्‍नी और पिता-पुत्री के बीच मुकाबला,प्रत्‍याशी बच्‍चे-धर्म संकट में दिग्‍गज;भाजपा-कांग्रेस दोनों के लिए मांग रहे वोट

Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर मुकाबला खासा रोचक हो गया है। चुनाव में राजनीति, रिश्तों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। कहीं पति-पत्नी एक-दूसरे के सामने चुनाव मैदान में उतरे हैं तो कहीं जीजा-साली और चाचा-भतीजी आमने-सामने हैं। धौलपुर सीट पर कांग्रेस ने शोभारानी कुशवाह को टिकट दिया है। शोभारानी का मुकाबला अपने जीजा और भाजपा प्रत्याशी शिवचरण कुशवाहा से है। सबसे अधिक रोचक मुकाबला दांतारामगढ़ सीट पर है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के सामने उनकी पत्नी रीटा चौधरी जन नायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। वीरेंद्र के पिता नारायण सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं। साल 2018 में उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेकर बेटे वीरेंद्र को चुनाव लड़वाया था। वीरेंद्र चुनाव जीत गए थे। इस बार वीरेंद्र दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। पिछले एक साल से वीरेंद्र से अलग रह रही उनकी पत्नी रीटा मैदान में हैं।