5 राज्यों में उपचुनाव के रिजल्ट:6 में से 2 सीटें कांग्रेस जीती, 28 साल बाद BJP महाराष्ट्र की कस्बापेठ सीट हारी

Front-Page National

नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों के विधानसभा चुनावों के अलावा आज 5 राज्यों में हुए उपचुनावों की काउंटिंग भी चल रही है। इन 5 राज्यों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, झारखंड शामिल हैं। जबकि अरुणाचल प्रदेश BJP की त्सेरिंग ल्हामू निर्विरोध विधायक चुनी गई हैं।बाकी 4 राज्यों में वोट काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है।

अरुणाचल, झारखंड, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे, जबकि महाराष्ट्र में 2 सीटों पर। ये वोटिंग 26 और 27 फरवरी को हुई। वहीं लक्षद्वीप के संसदीय क्षेत्र में भी 27 फरवरी को उपचुनाव हुआ था।

महाराष्ट्र: चिंचवाड़ में BJP और कस्बापेठ में कांग्रेस आगे

महाराष्ट्र में चिंचवाड़, कस्बापेठ सीटों पर 26 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा के विधायकों मुक्ता तिलक (कस्बा पेठ) और लक्ष्मण जगताप (चिंचवाड़) के निधन के कारण इन सीटों पर चुनाव जरूरी हो गया था। चिंचवाड़ में अश्विनी जगताप ने 2900 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। कस्बापेठ में कांग्रेस के रवींद्र धंगेरकर 1200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु: ईरोड सीट पर एलंगोवन 10000 वोटों से आगे

ईरोड सीट में कांग्रेस ने एलंगोवन को मैदान में उतरा था। पहले राउंड की काउंटिंग के बाद एलंगोवन, एस थेनारासु (एआईएडीएमके) से 10000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां करीब 77 कैंडिडेट के बीच मुकाबला था।

झारखंड: रामगढ़ सीट पर सुनीता चौधरी 11 हजार वोटों से आगे

रामगढ़ सीट कांग्रेस की ममता देवी पर आपराधिक मामला दर्ज होने के कारण डिस्क्वॉलिफाई होने के बाद से खाली पड़ी थी। कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दी है। भाजपा-AJSU ने सुनीता चौधरी को कैंडिडेट बनाया था।

पश्चिम बंगाल: सागरदीघी सीट पर बेरॉन बिस्वास 2800 वोटों से आगे
यह सीट TMC के तीन बार के विधायक रहे सुब्रता साहा के दिसंबर 2022 में निधन के बाद खाली हो गई थी। यहां TMC के देबाशीष बैनर्जी, BJP के दिलीप साहा और विपक्ष समर्थित कांग्रेस के बेरॉन बिस्वास के बीच टक्कर है। तीन राउंड के बाद बेरॉन बिस्वास 2800 वोटों से आगे हैं।

अरुणाचल प्रदेश: BJP की त्सेरिंग ल्हामू निर्विरोध जीती

अरुणाचल प्रदेश में तवांग जिले की लुमला सीट BJP के जम्बे ताशी की मौत के बाद से खाली पड़ी थी। इसके बाद BJP ने यहां जम्बे ताशी की पत्नी त्सेरिंग ल्हामू को अपना कैंडिडेट बनाया था। किसी और उम्मीदवार के न होने के कारण BJP इस सीट पर निर्विरोध जीत गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *