पेनाल्टी शूटआउट में जीता क्रोएशिया:फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1; जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

FIFA - World Cup 2022 Sports

अल वकराह :- फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने जापान को 3-1 से हराया। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 था। इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम मिलने के बावजूद भी स्कोर लाइन में कोई चेंज नहीं आया। फुल टाइम के बाद पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया जीता। जापान की ओर से डेजेन माइडा ने हाफ टाइम के ठीक पहले 43वें मिनट में गोल दाग। वहीं क्रोएशिया के तरफ से 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल किया।

इसी के साथ जापान को प्री क्वार्टर फाइनल में हराने के बाद क्रोएशिया ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया जीता
पेनाल्टी शूटआउट में क्रोएशिया जीता। जापान ने पहली पेनाल्टी ली लेकिन उन्होंने चांस मिस कर दिया, दूसरी में भी ऐसा ही हुआ। क्रोएशिया ने पहली और दूसरी पेनाल्टी में स्कोर किया। जापान ने तीसरी पेनाल्टी में स्कोर किया। स्कोर 2-1 हो चुका था। इसके बाद तीसरी पेनाल्टी में क्रोएशिया स्कोर नहीं कर सका। तीन पेनाल्टी के बाद स्कोर 2-1 था। चौथी पेनाल्टी जापान चूक गया और स्कोर 2-1 ही रहा। जीतने के लिए क्रोएशिया को इस पेनाल्टी में स्कोर करना था। क्रोएशिया के मारियो पेसालिच ने शाॅट लिया और स्कोर किया। इस तरह क्रोएशिया जीत गया।

क्या होता है एक्स्ट्रा टाइम
नाॅकआउट मुकाबले में जब खेलने वाली दोनों टीमों का स्कोर फुल टाइम तक बराबर रहता है, तो उन्हें 2 हाफ का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाता है। इसमें 15 मिनट का एक हाफ होता है। मतलब पूरा मैच 90 के बजाय 120 मिनट चलता है। अगर फिर भी गोल नहीं होता है तो पेनाल्टी शूटआउट से मैच का रिजल्ट तय होता है।

फुल टाइम तक क्रोएशिया का दबदबा
फुल टाइम यानी 90 मिनट तक क्रोएशिया ने जापान पर दबाव बनाए रखा, लेकिन जापान ने भी हार नहीं मानी और क्रोएशिया को कड़ी चुनौती दी। क्रोएशिया ने टारगेट की तरफ 12 शॉट लिए वहीं, जापान ने 10 शॉट मारे। इसके साथ ही बॉल पजेशन में भी क्रोएशिया आगे रहा, उसने 57% समय बॉल अपने पास रखी। वहीं, जापान ने 43% समय बॉल को अपने पास रखा। क्रोएशिया ने जापान को 7 कॉर्नर लेने के चांस दिए, लेकिन जापान ने क्रोएशिया को 4 ही काॅर्नर​​ लेने दिए।

जापान ने पहले हाफ में लीड बनाई
जापान ने पहले हाफ में गोल दागा। यह गोल जापान के डेजेन माइडा ने हाफ टाइम के ठीक पहले 43वें मिनट में दागा। जापान ने माइडा के गोल की वजह से 1-0 की लीड बना ली थी। जापान को मिले शॉर्ट कॉर्नर पर टीम के डोन ने योशिदा को पास दिया। योशिदा के हेडर पर बॉल माइडा के पास पहुंची और उन्होंने गोल दाग दिया।

क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में स्कोर किया बराबर
क्रोएशिया ने दूसरे हाफ में स्कोर बराबर किया। टीम के लिए 55वें मिनट में क्रोएशिया के मिडफील्डर इवान पेरिसिच ने गोल किया। क्रोएशिया के डिफेंडर डंजेन लोवरेन ने गोल की तरफ क्रॉस दिया जिसे पेरिसिच ने हैडर के जरिए बॉक्स में पहुंचा दिया।

क्रोएशिया और जापान का स्टार्टिंग लाइनअप

क्रोएशिया (4-3-3): डोमिनिक लिवाकोविक; जोसिप जुरानोविक, डंजेन लोवरेन, जोस्को ग्वार्दिओल, बोर्ना बारिसिक; लुका मोड्रिच, मार्सेलो ब्रोजोविक, मेटो कोवासिक; आंद्रेज क्रामरिक, ब्रूनो पेटकोविक और इवान पेरिसिच।

जापान (3-4-3): शुचि गोंडा, ताकेहिरो तोमियासु, माया योशिदा, शोगो तानिगुची; जून्यो इतो, वतरू एंडो, हिदेमासा मोरिता, युतो नागाटामो; रित्सु दोन, डाइजेन माएदा और दाइची कामादा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *