दिल्ली:-डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। टीम ने 16वें सीजन के 7वें मुकाबले में 6 विकेट से हराया।
दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। फिर 163 रनों का टारगेट गुजरात के बल्लेबाजों ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर बना डाले।
सबसे पहले देखिए गुजरात के मैच विनर्स…
1. शमी-राशिद
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की और दिल्ली को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। नई गेंद लेकर आए शमी ने पृथ्वी शॉ (7 रन) और मिचेल मार्श (4 रन) को सस्ते में पवेलियन लौटाया। फिर अल्जारी जोसेफ ने कप्तान वॉर्नर (37 रन) को बड़ी पारी नहीं खेलने दी। बीच में राशिद खान ने जोसेफ के साथ मिलकर मिडिल ऑर्डर में बड़ी साझेदारी नहीं होने दी। उन्होंने बीच के ओवर्स में तीन विकेट चटकाए। फिर शमी ने पावर हिटर अक्षर को आउट किया।
2. साई सुदर्शन
नंबर-3 पर खेलने आए साई सुदर्शन (48 बॉल पर नाबाद 62 रन) ने संयमित बल्लेबाजी की। इस युवा बल्लेबाज ने टीम को बिखरने से बचाया। फिर आखिर में मैच फिनिश भी किया। टीम ने एक समय 54 पर तीन विकेट गंवा दिए थे।
सुदर्शन ने विजय शंकर के साथ 44 गेंद पर 53 रन की साझेदारी की। फिर अहम मौके पर डेविड मिलर के साथ 29 बॉल पर नाबाद 56 रन बनाए।
3. डेविड मिलर
साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने तेजी से रन बनाए। अहम मौके पर विजय शंकर का विकेट गंवाने के बाद मिलर ने 16 बॉल पर 31 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
ऐसे गिरे गुजरात के विकेट…
- पहला: एनरिक नॉर्त्या ने तीसरे ओवर की पहली बॉल पर रिद्धिमान साह को बोल्ड किया।
- दूसरा : 5वें ओवर की पहली बॉल पर नॉर्त्या ने गिल को 148 KMPH स्पीड की बॉल पर बोल्ड मारा।
- तीसरा : छठे ओवर की आखिरी बॉल पर खलीद अहमद ने हार्दिक पंड्या को अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया।
- चौथा : 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर मिचेल मार्श ने विजय शंकर को LBW किया।
पावर प्ले में कांटे की टक्कर
दूसरी पारी के पावर प्ले में दोनों ही टीमों ने कांटे की टक्कर देखने को मिली। इसमें गुजरात के बल्लेबाजों ने 54 रन बनाए, तो डिफेंडिंग चैंपियन को दिल्ली के गेंदबाजों ने तीन झटके दिए। कप्तान पंड्या 5, शुभमन गिल और रिद्धिमान साह 14-14 रन के स्कोर पर आउट हुए। एनरिक नोर्त्या ने दो और खलील अहमद ने एक विकेट झटका।
अब दिल्ली की बैटिंग..
दिल्ली ने बनाए 162 रन, शमी-राशिद ने चटकाए 3-3 विकेट
अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 37 रन की पारी खेली। सरफराज खान ने 30 रन जोड़े। अक्षर पटेल ने स्लॉग ओवर्स में बड़े शॉट खेलकर स्कोर 150 पार पहुंचाया। उन्होंने 22 गेंदों पर 36 रन बनाए।
गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अल्जारी जोसेफ को 2 विकेट मिले।
पावरप्ले में शमी को 2 विकेट
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को मोहम्मद शमी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पृथ्वी शॉ को कैच आउट कराने के बाद मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिया। शुरुआती झटकों के बाद डेविड वॉर्नर ने पारी संभाली और टीम का स्कोर 50 के पार ले गए।
ऐसे गिरे दिल्ली के विकेट…
- पहला: तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर मोहम्मद शमी ने पृथ्वी शॉ को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया।
- दूसरा: 5वें ओवर की दूसरी बॉल पर शमी ने मिचेल मार्श को बोल्ड कर दिया।
- तीसरा : नौवें ओवर की दूसरी बॉल पर अल्जारी जोसेफ ने डेविड वॉर्नर को बोल्ड कर दिया।
- चौथा : नौवें ओवर की तीसरी बॉल पर अल्जारी जोसेफ ने राइली रूसो को राहुल तेवलिया के हाथों कैच कराया।
- पांचवां : राशिद खान ने 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर अभिषेक पोरेल को बोल्ड कर दिया।
- छठा : 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर राशिद खान ने सरफराज खान को जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया।
- सातवां : 19वें ओवर की चौथी बॉल पर राशिद खान ने अमन खान को पंड्या के हाथों कैच कराया।
- आठवां : 20वें ओवर की चौथी बॉल पर शमी ने अक्षर पटेल को मिलर के हाथों कैच कराया।
फोटो में देखिए गुजरात-दिल्ली मैच का रोमांच….
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/5f175fb1-133a-4d90-bf3c-ae9a50a238bc-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/2332b530-5e33-4d97-a911-e541a3bd49e7-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/a6d3b16a-6054-496a-bbd1-1c80702528b7-1024x683.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/926e2b6e-559e-43d9-beb9-81addc4c9d40-683x1024.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/d4b7f103-c266-4345-a4d7-550868bea710-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/5b09b73a-e379-4c55-ae30-778a88d5a454-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/f97bba3c-ac09-4e19-858e-136844176bc6-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/55131c5f-6e52-4733-aeab-9085b89efedb-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/4263764b-3a9b-49e0-8f8e-0691706fd93a-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/20cf5fed-1d38-45b9-948f-fc8e8e9f034a-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/eef57ca2-97d6-49c4-9641-63ff55da7d87-1024x682.webp?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4yiwZagAAbndo.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4wLejakAA5Hqn.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4uGNUacAE15z2.jpeg?ssl=1)
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4mkUoacAAiT3_.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4h9zHaUAAaj_7.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4MvXOaQAA7lB-.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/Fs4IsGEaAAQGj08.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/04/2d933882-dbc2-48a7-9de0-22f0f35aec9b-1024x683.webp?ssl=1)
विलियमसन की जगह मिलर और नॉर्त्या की वापसी
दोनों ही टीमें दो-दो बदलाव के साथ उतरी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने चोटिल केन विलियमसन केी जगह डेविड मिलर और विजय की जगह साई सुदर्शन को प्लेइंग-11 में स्थान दिया है, जबकि दिल्ली के खेमें में तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या की वापसी हुई है, जबकि अभिषेक पोरेल को डेब्यू कैप दी गई है।
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव।