राहुल गांधी ने नहीं दिया नोटिस का जवाब: घर पहुंची दिल्ली पुलिस, स्पेशल CP और DCP भी मौजूद

Breaking-News Front-Page National Trending

नई दिल्ली:-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में यौन पीड़िताओं के बयान को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं देने पर रविवार को राहुल गांधी के दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा भी उनके घर नोटिस के मामले में पहुंचे है। पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर बैरिकेड्स लगा दिए है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया था नोटिस


आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में आखिरी दिन कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इस मामले में 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी किया था। इसमें पूछा गया गया कि वो कौन सी महिलाएं है, जिनकी जानकारी मांगी थी। लेकिन अभी तक राहुल गांधी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अब दिल्ली पुलिस उनके घर पहुंच गई है।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना


कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को पुलिस की सूचना मिली तो वे राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए हैं। लेकिन पुलिस ने पहले उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि बाद में परमिशन दे दी गई। पवन खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है वह डर जाएंगे।

जानिए दिल्ली पुलिस ने क्या कहा


पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने के लिए आए है। राहुल ने 30 जनवरी को यात्रा के दौरान बयान दिया था कि वह कई महिलाओं से मिले। जिन्होंने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसी मामले की जानकारी लेने आए है ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिला सके।

पुलिस को नहीं मिली कोई पीड़ित महिला


दिल्ली पुलिस ने 15 मार्च को मामले की जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद 16 मार्च को नोटिस भेजा। पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर दिल्ली में उनकी टीम ने छानबीन की लेकिन इस तरह की कोई महिला नहीं मिली। इसलिए अब दिल्ली पुलिस राहुल के घर जानकारी लेने गई है।