कर्नाटक के मंगलुरु में VHP और बजरंग दल का प्रदर्शन:मस्जिद पर पथराव मामले में गिरफ्तारी से नाराज,सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आपत्ति

Front-Page National Rajasthan

कर्नाटक के मंगलुरु में मस्जिद पर पथराव और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोमवार सुबह VHP और बजरंग दल प्रदर्शन कर रहा है। प्रोटेस्ट रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की, जिसे प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया है।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार देर रात मंगलुरु के बाहरी इलाके में कटिपल्ला की बद्रीया मस्जिद पर कुछ बाइक सवार लोगों ने पथराव किया। इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी VHP से जुड़े लोग हैं।

इसके विरोध में कटिपल्ला में रात को लोग प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गए। हालांकि देर रात प्रदर्शन तेज नहीं हुआ। इसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट को लेकर सोमवार सुबह VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए।

दोनों घटनाओं के लेकर वे सड़क पर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस ने मामले को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

ईद-ए-मिलाद की रैली से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईद-ए-मिलाद रैली से संबंधित एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इलाके में तनाव ज्यादा बढ़ा। पुलिस ने पोस्ट को लेकर बंटवाल पुलिस स्टेशन में FIR भी दर्ज कर ली है। दक्षिण कन्नड़ के SP ने बताया कि अगर कोई शांति भंग करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।