जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा का किया स्वागत

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-जयपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों , जिले के मोर्चा अध्यक्ष व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा के निवास पर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी ।
जयपुर देहात दक्षिण की विधानसभा दूदू से निर्वाचित विधायक डॉ प्रेम चंद बैरवा को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है । ओर इसी के चलते जिला संगठन और पुरे क्षेत्र में हर्ष का माहोल है। इसी के चलते आज जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ,जिला प्रभारी विमल अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष कजोड़ चौधरी ,बाबूलाल मीणा ,जिला महामंत्री अजयपाल सिंह , कैलाश नगरवाल ,बृजेश लाटा , जिला मंत्री हरिमोहन शर्मा ,पूनम यादव, कांता सोनवाल , जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन ,जिला मीडिया संयोजक मनीष सेठी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा शर्मा , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वर कड़वा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शंकर जांगिड़ ,रेनवाल मंडल महामंत्री नरेंद्र सिंह और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 21 किलो की माला और साफा पहनाकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी । जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने उप मुख्यमंत्री डॉ . प्रेमचंद बैरवा से जिले में विकास और संगठन के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की ।