धोली मीणा यूरोपियन यूनियन द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम

Jaipur Rajasthan


धोली मीणा प्राउटिस्ट यूनिवर्सल माल्टा, इरास्मस एवं काइओस एएसबीएल,बेल्जियम देश की संस्थान द्वारा आयोजित यूथ एक्सचेंज सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुई। इसमें यूरोप के हॉलैंड,हंगरी, बेल्जियम एवं माल्टाजैसे देशों के युवाओं ने भाग लिया। माल्टा देश में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम Body+Mind=1 की थीम पर आयोजित किया गया। धोली मीणा ने कार्यक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया हैं जो कि अब काफ़ी वायरल हैं। लोगो को धोली मीणा का यह देशी अन्दाज़ बहुत पसंद आ रहा हैं। धोली मीणा यूरोपियन यूथ के साथ राजस्थानी गानों पर थिरकती नज़र आ रही हैं। यूरोपियन यूथ ने राजस्थानी गानों पर जमकर डांस किया। आपको बता दें की धोली मीणा दौसा की बहू हैं जो कि यूरोप में रहकर भारतीय संस्कृति एवं राजस्थानी संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जानी जाती हैं। सामाजिक सरोकार में भी बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाती हैं। हाल ही में धोली मीणा के प्रयासों से सवाई माधोपुर के व्यक्ति कि कतर देश से समय पर शव भारत पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।