मैनपुरी में रिकॉर्ड 2.88 लाख वोटों से जीतीं डिंपल:71 साल बाद रामपुर में कमल खिला; 6 विधानसभा उपचुनाव में 2 कांग्रेस, 2 BJP जीती

Front-Page National

Lucknow : देश के 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में 2 कांग्रेस और 2 भाजपा को मिली हैं। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। सबसे ज्यादा उलटफेर आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां 71 साल बाद कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भी भाजपा का कब्जा रहा। यहां भाजपा के केदार गुप्ता ने जदयू के मनोज कुशवाहा को 3,632 वोटों से हराया। छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *