दीपावली 2023 महालक्ष्मी पूजन के शुभ मुहूर्त

Jyotish/Religion Religion


इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या दिनांक 12 नवंबर 2023 को प्रदोष काल में होने से इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी लक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न व स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है अमावस्या 12 नवंबर को दोपहर 2:45 से प्रारंभ होकर अगले दिन 13 नवंबर 2023 को दोपहर 2:57 तक रहेगी। चंद्रमा से केंद्र में बृहस्पति होने के कारण गजकेसरी नामक सुंदर योग रहेगा जो की सुख समृद्धि प्रतिष्ठा यश और लक्ष्मी कारक योग रहेगा चंद्र मंगल की युति के कारण लक्ष्मी योग भी बन रहा है दोपहर 4:23 तक आयुष्मान योग रहेगा उसके पश्चात सौभाग्य योग संपूर्ण रात्रि 13 नवंबर को दोपहर 3:22 तक रहेगा इतने श्रेष्ठ योग में महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा जो की बहुत शुभ संयोग इस बार बनने वाला है 13 नवंबर को दोपहर 2:57 पर ही अमावस्या समाप्त होने के कारण क्योंकि उस दिन प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का अभाव रहेगा इसलिए 12 नवंबर को ही शास्त्र सम्मत दीपावली और महालक्ष्मी पूजन करना उपयुक्त और श्रेष्ठ माना गया है 12 नवंबर को संपूर्ण दिन सुबह से लेकर के रात्रि तक शुभ चौघड़िया और शुभ लग्न में लक्ष्मी पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा
लक्ष्मी पूजन के श्रेष्ठ समय
दिवाकाल के श्रेष्ठ समय
चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्राप्त 8:08 से दोपहर 12:11 तक शुभ का चौघड़िया दोपहर 1:31 से दोपहर 2:51 तक अभिजित काल प्रातः 11:47 से दोपहर 12:33 तक रहेगा
सर्वश्रेष्ठ समय प्रदोष काल सांय 5:34 से रात्रि 8:08 तक रहेगा वृष लग्न सांय कल 5:48 से सांय 7:45 तक रहेगा
रात्रि के श्रेष्ठ चौघड़िया शुभ अमृत चर का चौघड़िया सायं काल 5:34 से रात्रि 10:31 तक लाभ का चौघड़िया अर्धरात्रि 1:50 से अंत रात्रि03बजकर 29 मिनट तक शुभ का चौघड़िया अंत रात्रि 5:08 से अगली प्राप्त है 6:48 तक स्थिर लग्न सिंह लग्न मध्य रात्रि 12:18 से अंत रात्रि 2:34 तक
सबसे सर्वश्रेष्ठ समय स्थिर लग्न वृष में स्थिर नवमांश कुंभ का समय 5:59 55 सेकंड से 6:12 6 सेकंड तक है उपरोक्त समय में प्रदोष काल स्थिर लग्न वृष लग्न स्थिर नवमांश कुंभ का समय रहता है

ज्योतिषाचार्य पंडित बंशी लाल शास्त्री