हरियाणा में आठवीं पास चला रहा था अस्पताल:नारनौल में CM फ्लाइंग की रेड, मौके पर इलाज करता मिला,3 मरीज भर्ती थे I

National

नारनौल :- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नारनौल के निजामपुर में सीएम फ्लाइंग ने आठवीं पास अस्पताल संचालक डॉक्टर को प्रेक्टिस करते पकड़ा है। सीएम फ्लाइंग में शुक्रवार देर शाम अस्पताल में रेड मारी। इस दौरान उनके साथ नागरिक अस्पताल से डॉ अमित यादव मौजूद रहे। यह अस्पताल यहां करीब 20 सालों से चल रहा था। सीएम फ्लाइंग को अस्पताल में 3 मरीज भी भर्ती मिले।

गुप्त सूचना पर पहुंची सीएम फ्लाइंग
बता दें कि सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि निजामपुर रेलवे स्टेशन के पास स्वामी अस्पताल के नाम से एक अस्पताल चलाया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर अमर सिंह मरीज देखते हैं। सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग ने सब इंस्पेक्टर सतेंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार शाम छापामारी की। इस छापेमारी में सीएम फ्लाइंग के एएसआई कर्मपाल के अलावा गुप्तचर विभाग के सब इंस्पेक्टर लीलाराम, सब इंस्पेक्टर जसवंत, एएसआई नरेंद्र भी शामिल रहे।

3 मरीज भर्ती मिले
टीम ने जब छापेमारी की तो उस समय डॉक्टर अमर सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल में 3 मरीज भी भर्ती थे। टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ अमित भी गए थे। जब टीम ने डॉक्टर अमर सिंह से उनकी डिग्री या डिप्लोमा मांगा तो वह कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखा पाए।

आठवीं पास मिला डॉक्टर
सीएम फ्लाइंग की टीम ने जांच की तो सामने आया कि डॉ अमर सिंह आठवीं पास है और वह राजस्थान के एक गांव का रहने वाला है। जिसके बाद टीम ने अस्पताल में मौजूद दवाई और अन्य सामान की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *