बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक कांस्टेबल के लगी गोली, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल, लुट के मामले में किए गए थे गिरफ्तार, मौका तस्दीक के दौरान मुठभेड़

Jaipur Rajasthan

झूंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द गांव के पास पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।
आपसी फायरिंग में एक कांस्टेबल और दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल लाया गया है। यहां पर तीनों का इलाज जारी है। अस्पताल में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
सूरजगढ़ पुलिस ने तीन दिन पहले कुलोठ खुर्द में हुई लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की रिवाल्वर से ही पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। आपसी फायरिंग में एक पुलिस का जवान और दो बदमाश घायल हुए है।
सूरजगढ़ थाना इलाके के कुलोठ खुर्द गांव में 24 फरवरी की रात को लूट के वारदात हुई थी। पुलिस ने बावरिया गैंग के सात लोगों हिरासत में ले लिया। सूरजगढ़ पुलिस सातों आरोपियों को साथ लेकर कुलोठ खुर्द मौका तस्दीक के लिए लेकर गई थी। कुलोठ खुर्द में आरोपियों ने पुलिस की रिवाल्वर छीन कर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक कांस्टेबल के हाथ मे गोली लगी। बदमाश भागने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में दो आरोपियों पैरों में गोली मारी गई। पुलिस ने दोनों को अपनी पकड़ में लिया। साथ ही लूट के सभी 6-7 आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सिवानी हरियाणा निवासी अर्जुन उर्फ गंजा तथा संजय उर्फ जीजा फायरिंग में घायल हो गए। इसी तरह से साइबर ब्रांच के कांस्टेबल संजय थाकन के भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को घायल अवस्था में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में लाया गया। यहां पर तीनों का इलाज चल रहा था। पूरे अस्पताल में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी मृदुल कच्छावा भी अस्पताल पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी की रात को सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द गांव में रामेश्वर लाल खरवास के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को कमरों में बंद कर दिया और 40 लाख रुपए से अधिक के जेवरात और नकदी लूट कर ले गए थे।
एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे थे। लुटेरों ने हथियारों की नोक पर महिलाओं ने जो जेवरात पहन रखे थे, वे भी उतरवा लिए थे। लुटेरों के घर से जाने के बाद पुत्रवधू ज्योति ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपियों को भरतपुर और हरियाणा से पकड़ लिया था।
पुलिस को लोकल कनेक्शन का पता चला था। पुलिस ने लोकल में एक बावरिया को पकड़ा, इसके बाद पूरी गैंग का पता चल गया। पुलिस के गैंग के छह लोगों को बाहर से पकड़ लाई थी। एक बावरिया को सूरजगढ़ से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *