नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों का एग्जिट पोल:त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत, मेघालय में हंग असेंबली का अनुमान

Front-Page National Politics

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद सोमवार शाम को आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के आसार हैं। वहीं नगालैंड में भाजपा गठबंधन के सत्ता में लौटने का अनुमान लगाया गया है।

सोमवार को वोटिंग खत्म होने के बाद शाम करीब 7 बजे इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया, जी न्यूज-मेट्राइस और न्यूज 18-सी वोटर्स ने एक्जिट पोल जारी किया। नीचे दिए ग्राफिक्स में अलग-अलग राज्यों में इन एग्जिट पोल्स के अनुमान देख सकते हैं। ये आंकड़े लगातार अपडेट हो रहे हैं, इसलिए इनमें फेरबदल भी हो सकता है।

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में काउंटिंग 2 मार्च को
चुनाव आयोग ने नॉर्थ-ईस्ट के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान 18 जनवरी को किया था। तीनों राज्यों में फरवरी की 16 और 27 तारीख को वोटिंग हुई।

अब जानिए तीनों राज्यों का हाल…

1. त्रिपुरा विधानसभा: सीटें- 60, बहुमत- 31
राज्य में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। 35 सीटें मिली थीं। भाजपा ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। पहले बिप्लब देव CM बनाए गए थे, लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

2. मेघालय विधानसभा: सीटें- 60, बहुमत- 31
मेघालय में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 19 सीटें मिली थीं। इसने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इन्होंने मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) बनाया।

3. नगालैंड विधानसभा: सीटें-60, बहुमत-31
नगालैंड में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो CM हैं। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और भाजपा ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *