पूर्व सीएम पहाड़िया के पुत्र ओम प्रकाश,पूर्व राष्ट्रपति पाटिल के भतीजे शेखावत,बीएसपी के महासचिव वर्मा और पूर्व आइए चंद्र प्रकाश मीणा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया के पुत्र ओमप्रकाश पहाडिया,कांग्रेस महासचिव और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे महासचिव बिजेंद्र सिंह शेखावत, बसपा के प्रदेश महासचिव अशोक वर्मा और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन मीणा ने अपने सैंकडों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने इन सभी को भाजपा का दुपट्ठा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन और गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजन का गहलोत सरकार से विश्वास उठ चुका है। खोखली घोषणाओं वाली गहलोत सरकार अब महज घोषणावीर सरकार बनकर रह गई है। कर्जा लेकर घी पीने वाली कांग्रेस सरकार राहत के नाम परकरोड़ों रूपए विज्ञापनों में बहा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 17 बार पेपर लीक और 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हो गई। मुफ्त बिजली देने का वादा करने वाली गहलोत सरकार से जनता सवाल कर रही है,कि हमें बिजली कब मिलेगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं दुनिया का सबसे बडा राजनैतिक दल है, मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में आमजन आस्था रखता है। मोदी जी के विकास कार्यों के चलते ही कॉग्रेस, बसपा सहित अन्य दलों के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कॉग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुये उन्होंने कहा कि नेतृत्व विहीन काँग्रेस मंे भ्रष्टाचार वादा खिलाफी और अविश्वास के चलते गहलोत सरकार का जाना तय है। मोदी सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछले साठ साल मंे नहीं हुये, वे महज नौ वर्षों मंे पूरे हो गये।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाडिया के सुपुत्र ओम प्रकाश पहाडिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि  प्रदेश मेंव्याप्त विसंगतियों भ्रष्टाचार, दलितों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से प्रदेश की जनता त्रस्त है। साढे चार साल बीत जाने के बाद चुनावी समय में गहलोत सरकार रेवडियाँ बाँटने का काम कर रही है।

अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के महासचिव पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले बिजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि  कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

बसपा के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अशोक वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विचारधारा दलितों की हितैषी विचारधारा है।  प्रदेश में दलित अत्याचार और भ्रष्टाचार से आमजन में रोष व्याप्त है। 

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी चन्द्रमोहन मीणा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा के अनुभव के आधार पर मैं यह कह सकता हूं कि भाजपा सामाजिक समरसता उत्थान और सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। भाजपा की बदौलत ही आज देश में आदिवासी समाज से आने वाली महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के शीर्ष पद पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्म और जातियों को साथ लेकर चलने वाली प्रजातांत्रिक पार्टी है।