प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में जीभ का हुआ ऑपरेशन,डोटासरा ने की मुलाकात

National

दिल्ली:-प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विधायक वीरेंद्र सिंह के पिता नारायण सिंह का सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में जीभ का ऑपरेशन हुआ है। अब उनकी तबीयत ठीक है और एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा  बुधवार को अपने राजनीतिक गुरु नारायण सिंह से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचे।  जहां उन्होंने उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि सीकर के डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी थी कि वे जीभ में हुए फफोले का इलाज तत्काल कराएं ।   डॉक्टरों की सलाह के बाद नारायण सिंह अपने पुत्र विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली एम्स में इलाज के लिए गए थे।  जहां उनका डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन  किया। अब उनकी तबीयत पहले से ठीक है।