FILE SHOT

BREAKING : जोधपुर में सिलेंडरों में ब्लास्ट, 60 झुलसे:2 साल के बच्चे की मौत की सूचना

Front-Page Jodhpur

Jodhpur : जोधपुर में शादी समारोह में 5 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 60 लोग झुलस गए। डेढ़ साल के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। मामला शेरगढ़ के पास भूंगरा गांव में गुरुवार दोपहर सवा तीन बजे का है। यहां तख्त सिंह के घर में शादी समारोह था। घर से बारात रवाना होने वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गए।

कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 60 लोग में से 42 लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इनमें 8 लोग 90 प्रतिशत से ज्यादा, 15 से 20 लोग 50 प्रतिशत से कम झुलसे है। 17 लोगों को इलाज के बाद छुट्‌टी दे दी गई।

जहां ये हादसा हुआ तब वहां काफी संख्या में बाराती मौजूद थे। झुलसे लोगों को शेरगढ़ लाया गया। यहां से कुछ लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर किया गया है। ग्रामीण एसपी अनिल कयाल ने बताया कि करीब 5 सिलेंडर फट गए थे।

उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग पकड़ ली। इसी दौरान वहां पास में मौजूद पांच सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली और धमाके होने लगे। जहां सिलेंडर फटे वहां 100 के करीब लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *