मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे बीकानेर

Bikaner News Politics Rajasthan

Bikaner : प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर पहुंचे। सीएम गहलोत विशेष विमान से नाल सिविल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में जाएंगे। वहां भी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का अवलोकन करने के बाद शाम 6.30 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट से विशेष विमान से जयपुर रवाना होंगे। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में पहुंचकर करीब एक घंटे जिला स्तरीय ग्रामीण ओलम्पिक खेलों को देखेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.30 बजे हनुमानगढ़ के राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां भी खेल प्रतियोगिताओं को देखेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से दोपहर 3.30 बजे श्रीगंगानगर के अम्बेडकर ग्राउंड पर पहुंचेंगे। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन को देखने के साथ ही विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.15 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पर आएंगे। विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *