सियासी संकट के बीच गहलोत का बड़ा बयानः कहा- ‘शशि थरूर की तुलना खड़गे जमीनी नेता, जीतेंगे चुनाव’

Jaipur National News Politics Rajasthan

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बारे में अपनी राय खुलकर व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर की तुलना में मल्लिकार्जुन खड़गे जमीनी नेता हैं। सीएम गहलोत ने आज सचिवालय में उन मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शशि थरूर एलीट क्लास से आते हैं उन्हें कांग्रेस के संगठनों और कार्यकर्ताओं की कोई समझ नहीं है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के 50 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई दलित व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे को राजनीति का लंबा अनुभव है, वो 9 बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं।

केंद्र में मंत्री रहे, संगठन में उनको लंबा अनुभव है। कार्यकर्ताओं की नब्ज पहचानना जानते हैं। शशि थरूर भी अच्छे इंसान हैं और यूनाइटेड नेशन में उन्होंने जो काम किए हैं वो काबिले तारीफ है लेकिन शशि थरूर एलीट क्लास से आते हैं उन्हें संगठन की कोई समझ नहीं है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में बहुत सारे डेलीगेट ऐसे ही चुने गए हैं जो शशि थरूर की तरह एलीट क्लास से आते हैं लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की ही जीत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *