‘राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं, मिलकर सरकार बनाएंगे’ : गहलोत

Front-Page Jaipur Politics Rajasthan

कांग्रेस के आपस में झगड़े बढ़ाने वाले आर्टिकल लिखवाए जा रहे हैं : गहलोत

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। सब मिलकर सरकार बनाएंगे। यह हमारा  संकल्प है। मीडिया बीजेपी का साथ दे रहा है। कांग्रेस में आपस में झगड़े बढ़ाने वाले आर्टिकल लिखवाए जा रहे हैं। बीजेपी को फायदा मिल रहा है इससे। अखबारों में रोज लड़ाई लड़ाने वाले समाचार आ रहे हैं। मीडिया दबाव में है। राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है। हम सब मिलकर सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है। गोदी मीडिया को सिर्फ कांग्रेस में झगड़ा बढ़ाने वाले आर्टिकल लिखने में लगा रखा है। सीएम गहलोत ने कहा कि बीजेपी को गांधी परिवार से तकलीफ होती है। इसलिए बार-बार वंशवाद-वंशवाद चिल्लाते रहते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया। सोनिया गांधी ने पीएम बनने से इंकार कर दिया।

सीएम गहलोत ने आज जयपुर के विद्याधर नगर  स्टेडियम में अखिल भारतीय रैगर महासभा द्वारा आयोजित को सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  मीडिया में आता रहता है गांधी परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है। गांधी परिवार में शक्ति नहीं रही है वोट दिलाने की, ये तमाम बातें बकवास है। गांधी परिवार का कोई व्यक्ति पिछले 30 साल प्रधानमंत्री और मुख्यमत्री नहीं बना है। गांधी परिवार को सोशल मीडिया में बदनाम कर दिया। देश सच्चाई का साथ देगा। बीजेपी वाले घबरा गए है। आरोप लगाते रहते हैं। दम नहीं है उनके अंदर। गांधी परिवार को लेकर बीजेपी के पेट में दर्द क्यों होता है। बार-बार गांधी परिवार पर अटैक करते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कह दिया हमारे परिवार से कोई व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनेगा। सोनिया गांधी ने पीएम का पद भी स्वीकार नहीं किया। सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को पीएम बना दिया। पीएम पद का त्याग कर दिया। देश की जनता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को मानती है। 

मोदी मीडिया कम हुआ। गोदी मीडिया कम हुआ है, लेकिन अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। पीएम मोदी सामाजिक सुरक्षा की योजना को रेवड़ी बताकर पीएम मोदी गरीबों को मजाक उड़ा रहे हैं। गहलोत ने कहा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। देश का आधारभूत ढ़ांचा तैयार किया। देश के लिए लंबे समय जेल रहे। अंग्रेजों की लाठियां खाई, लेकिन आज पीएम मोदी और आऱएसएस पंड़ित नेहरू का नाम में लेने में तकलीफ होती है। केंद्र सरकार सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। लेकिन पंड़ित नेहरू के योगदान को नहीं बता रही है। सीएम गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र कांग्रेस की देन है। लोकतंत्र की वजह से ही मोदी देश के पीएम बन पाए है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *