महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: प्रिय भजनों के जरिए किया याद, सीएम गहलोत ने कहा- गांधी के विचार आज प्रासंगिक

Jaipur News Politics Rajasthan

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती रविवार को प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। कई जगह जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम और प्रभात फेरी के आयोजन हुए तो कई जगह महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें याद किया गया। राजधानी जयपुर में भी सवाई मानसिंह स्टेडियम, सचिवालय और गांधी सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर रविवार को सुबह सचिवालय पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर मंत्री शकुंतला रावत, प्रताप सिंह खाचरियावास, मंत्री गोविंद राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गांधी सर्किल पहुंचे जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उसके बाद संगोष्ठी में शिरकत की। यहां पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई और इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे जहां उन्होंने सरकार की ओर से आयोजित महात्मा गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भी शिरकत की।

तनाव के माहौल में गांधी के विचार प्रासंगिक
इससे पहले सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती है। सरकार ने उनकी जयंती से पूर्व शांति सद्भाव निदेशालय को विभाग में तब्दील किया है।

इसका अच्छा संदेश पूरे देश भर में जाएगा राजस्थान संभवत अकेला सा प्रदेश है जहां पर शांति अहिंसा विभाग बनाया गया है, आज देश में जगह-जगह हिंसा और तनाव का माहौल है। ऐसे माहौल में सांप्रदायिक सद्भाव सामाजिक एकता की जरूरत है और महात्मा गांधी के विचार आज की दौर में में प्रासंगिक है। आज पूरे देश में महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *