हिमाचल चुनाव : गहलोत- पायलट होंगे स्टार प्रचारक

Politics Rajasthan

New Delhi : हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े चेहरे शामिल है। कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को हिमाचल चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक बनाया गया है। चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान सीएम गहलोत को हिमाचल में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दे सकता है। भारत निर्वाचन आय़ोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। हिमाचल चुनाव के बाद ही गुजरात में चुनावी तारीखों का ऐलान होगा। ऐसे में कांग्रेस सीएम अशोक गहलोत को हिमाचल चुनाव में स्टार प्रचार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नवनिर्वाचित ्अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के दोनों नेताओं को साधना चाहते हैं। खड़गे की कोशिश है कि गहलोत और पायलट मनमुटाव दूर हिमाचल चुनाव में प्रचार करें। बता दें, कांग्रेस  ने 22 अक्टूबर को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, उसमें 40 नेताओं के साथ-साथ अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नाम भी शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *