राजस्थान में सियासी संग्राम के बाद गहलोत की राहुल से कल पहली मुलाकात

Front-Page Politics Rajasthan

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर से कर्नाटक के बेल्लारी जाएंगे।

Jaipur : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर से कर्नाटक के बेल्लारी जाएंगे। गहलोत वहां पर आयोजित कांग्रेस की जनसभा में हिस्सा लेंगे। बेल्लारी वो इलाका हैं जहां से कभी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं और अब कांग्रेस उसी इलाके में जन सभा करने जा रही है। यह जन सभा राहुल गांधी की भारत जोडो पदयात्रा के बीच में की जा रही है। बेल्लारी कर्नाटक काग्रेंस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का गृहनगर है। मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से विशेष विमान से नौ बजे रवाना होंगे। वे करीब 11 बजे वहां पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कल शनिवार को राहुल गांधी के साथ काग्रेंस अध्यक्ष पद और जयपुर में कांग्रेस विधायकों की बैठक नहीं होने के घटनाक्रम के बाद पहली मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *