प्रदेश भर में मनाया जा रहा गोवर्धन पूजा उत्सव , भगवान् को लगाया जा रहा अन्नकूट का भोग

Jaipur Jyotish/Religion Religion

Jaipur : आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन की पूजा, अन्नकूट महोत्व है। जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को 56 भोग लगाकर सुंदर झांकी सजाई गई है। भरतपुर में आज 108 फीट के गोवर्धन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा की जा रही है। शुभ संयोग यह है कि 4 अच्छे ज्योतिष योग इस दौरान बने हैं। नए और शुभ-मांग्लिक कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। भाईदूज का पर्व कल मनाया जाएगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैशाली नगर स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां भगवान के निमित्त भोग और नैवेद्य अर्पण करते हुए प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल मिश्र ने मंदिर में आरती कर विधिवत गोवर्धन पूजा की और भगवान से प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना की।

जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में गोवर्धन की पूजा की गई। अन्नकूट का 56 भोग ठाकुर जी को लगाया गया। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने अन्नकूट प्रसादी के साथ अलग-अलग वैराइटी की मिठाई, मावे की कचौरी, पेड़े, लड्डू, बर्फियाँ, गुजिया, मूँगथाल, बेसन लड्डू, ड्रायफ्रूट लड्डू, आटा-गोंद लड्डू, बालूशाही, खीर मोहन, मीठी पापड़ी-पेड़ों का भोग लगाया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में गाय और बछड़े की पूजा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *