पंजाब में फिर सरकार Vs गवर्नर पुरोहित:परचून की दुकान में नशे के बाद राज्यपाल बोले- जेलों से चल रहा क्रिमिनल नेटवर्क

National

अमृतसर:-पंजाब बॉर्डर एरिया में दौरे पर निकले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पुलिस और राज्य सरकार को नशे को लेकर जमकर कोसा है। यह पहली बार नहीं है, जब राज्यपाल और राज्य सरकार एक दूसरे के आमने सामने हैं। पहले भी सरकार और राज्यपाल में तकरार देखने को मिली थी। वहीं अब इस तरह जनता के बीच आकर मिलना भी राज्यपाल और सरकार के बीच तकरार स्पष्ट दिख रही है।

राज्यपाल ने बुधवार को गुरदासपुर और अमृतसर के सरहदी क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे में उनका फोकस नशा था। एक तरफ सरकार और पुलिस नशे के खिलाफ किए गए कामों को बता वाह-वाही लूट रही है।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब गवर्नर ने एक ही दिन में सरहदी इलाकों का दौरा कर असलीयत को बयां कर दिया। उन्होंने हालातों को लेकर पुलिस व राज्य सरकार को भी घेर लिया। गवर्नर ने कहा कि परचून की दुकान में नशा सरेआम मिल रहा है। इसके साथ जेलों से क्रिमिनल नेटवर्क चल रहा है।

बीते साल भी किया था सरहदी इलाकों का दौरा
यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल ने सरहदी इलाकों का दौरा किया था। इससे पहले अप्रैल 2022 में भी राज्यपाल ने पंजाब के सरहदी क्षेत्रों का दौरा किया था। इस दौरान उनहोंने किसानों की मुश्किलों को सुना था, लेकिन न ही राज्य सरकार और न ही पंजाब पुलिस को किसी बात के लिए जिम्मेदार ठहराया था। इस बार दौरे में वह दोनों के खिलाफ जमकर बरसे।

विवाद, जब राज्यपाल व राज्य सरकार आमने सामने हुए

  • पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के वाइस चांसलर की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने वीसी डॉ. सतबीर सिंह की नियुक्ति को अवैध करार दिया था।
  • चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भी यह देखने को मिला था। भगवंत मान और राज्यपाल विवाद के बाद पहली बार दोनों एक मंच पर थे। दोनों ने एक दूसरे का अभिनंदन तो किया, लेकिन एक दूसरे से पूरा समय कोई बात नहीं की।
  • राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 22 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने के मान सरकार के फैसले पर रोक लगा दी थी।
  • सुखना लेक में एयरफोर्स डे पर आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल हुई थी, लेकिन इसमें सीएम पहुंचे ही नहीं। राज्यपाल इस पर भड़क गए थे और कहा था कि राष्ट्रपति की मौजूदगी से उनका आना संवैधानिक जिम्मेदारी थी।
  • पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के पद पर डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर की नियुक्ति का प्रस्ताव भी खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *