भारत जोड़ो यात्रा : राहुल के साथ पदयात्रा में शामिल हुए सुक्खू

Jaipur Rajasthan

दौसा (राजस्थान), 16 दिसंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कदमताल करते हुए दिखे। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है।.

शुक्रवार सुबह चाय के लिए विराम के बाद सुक्खू के अलावा अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की प्रमुख प्रतिभा सिंह, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह और राज्य के कुछ अन्य नवनिर्वाचित विधायक तथा राज्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी राजीव शुक्ला भी यात्रा में शामिल हुए।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *