शाह बोले:-3D सरकार थी हुड्डा की:पहला D दरबारी,दूसरा दामाद,तीसरा डीलर;पंजाब में कहा-भगवंत मान पंजाब के CM हैं या केजरीवाल के पायलट

Front-Page National Politics

अमृतसर:-गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को हरियाणा के सिरसा में कहा- यहां की हुड्डा सरकार 3D सरकार थी। पहला D दरबारी, दूसरा D दामाद और तीसरा D डीलरों की सरकार थी। मनोहर लाल खट्टर जी ने यह तीनों D समाप्त कर दिया है।

शाह ने कहा- हरियाणा खिलाड़ियों की भूमि है। देश को मेडल मिलता है तो हर तीसरा खिलाड़ी हरियाणा का होता है। मैंने CM मनोहर लाल को कहा कि धाकड़ खिलाड़ियों के लिए कुछ करिए और उन्होंने किया। जब देश पर संकट आया तो पंजाब और हरियाणा के किसानों ने अनाज उपलब्ध कराया।

अमित शाह ने हरियाणा के सिरसा में गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब में मत्था टेका

केजरीवाल जहां जाते हैं, मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं
इससे पहले अमित शाह ने रविवार को ही पंजाब के गुरदासपुर में रैली की। शाह ने कहा- आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार हमने नहीं देखी।

यहां के CM भगवंत मान हैं, लेकिन वो तो यहां रहते ही नहीं। वो कभी दिल्ली, कभी कोलकाता, कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कहीं भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं। समझ में ही नहीं आता कि वे मुख्यमंत्री हैं या पायलट।

आज तक पंजाब की एक भी महिला के खाते में एक भी रुपया नहीं आया, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर देश के अखबारों के फ्रंट पेज पर आम आदमी पार्टी सरकार का विज्ञापन चलता रहता है। मान का पूरा समय केजरीवाल की पब्लिसिटी में बीत रहा है।

शाह ने कहा- पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। भगवंत मान की वजह से पंजाब की कानून-व्यवस्था दिन-ब-दिन बद से बदतर होती जा रही है, लेकिन CM साहब के पास जनता के लिए समय नहीं है। चुनाव में पंजाब की जनता मान से इसका हिसाब मांगेगी I