दौसा में भीषण सड़क हादसा,लोक परिवहन बस और टेंपो की टक्कर में 5 लोगों की मौत,4 गंभीर घायल

Rajasthan Rajasthan-Others

दौसा:-राजस्थान के दौसा में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-21 पर लोक परिवहन बस और टेंपो की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। वहीं टेंपो को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पैदल जा रहे पद यात्रियों को भी रौंद दिया। जिससे चार पदयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां, चिकित्सकों ने उपचार के दौरान 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक बच्चा, तीन पुरुष और एक महिला है। वहीं चार लोगों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। बताया गया कि टेंपो में सवार सभी लोग कैलादेवी दर्शन कर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। वहीं पैदल जा रहे पदयात्री भैरूजी के दर्शन कर वापस में महवा लौट रहे थे।पुलिस के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे 21 पर महवा-हिंडौन मार्ग के पास टिकरी मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब 11:15 बजे हुआ।