केबेरा:-विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में भारत ने आयरलैंड को डकवर्थ-लुइस मेथड से 5 रन से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के केबेरा स्थित मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। ओपनर स्मृति मंधाना के करियर बेस्ट 87 रनों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाए।
जवाब में आयरलैंड ने 8.2 ओवर तक 54 रन बना लिए थे, तभी बारिश होने लगी। टीम इंडिया DLS मेथड में 5 रन आगे थी। बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और भारत मैच जीत गया।
लगातार तीसरे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इंग्लैंड की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। इस मैच के नतीजे से तय होगा कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में किस टीम से भिड़ेगी।
भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार जगह बनाई है। इससे पहले 2018 और 2020 में भी टीम अंतिम-4 में पहुंची थी। 2020 में तो भारत ने फाइनल भी खेला था, लेकिन यहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब गंवाना पड़ा था।
एक ही ओवर में आयरलैंड ने गंवाए दोनों विकेट
156 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड ने पहली ही बॉल पर ओपनर एमी हंटर का विकेट गंवा दिया। एमी दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हुईं। इसी ओवर की पांचवीं बॉल पर रेणुका सिंह ठाकुर ने ओरला प्रेंडरग्रास्ट को शून्य के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।
इन 2 विकेट के बाद टीम का कोई और विकेट नहीं गिरा। ओपनर गेबी लुईस और कप्तान लौरा डिलेनी ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को उबारा। दोनों ने पारी आगे बढ़ाई और अर्धशतकीय साझेदारी की। उन्होंने अपने शॉट्स खेलने शुरू ही किए थे कि बारिश होने लगी और खेल रोकना पड़ गया। गेबी 32 और लौरा 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।
ऐसे गिरे आयरलैंड के विकेट
- पहला : एमी हंटर पारी की पहली ही बॉल पर एक रन बनाकर रनआउट हुईं।
- दूसरा : पहले ओवर की 5वीं बॉल पर रेणुका ठाकुर ने ओरला प्रेंडरगास्ट (0 रन) को बोल्ड कर दिया
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/image-53.png?resize=460%2C311&ssl=1)
अब देखिए भारतीय पारी…
मंधाना की करियर बेस्ट पारी, भारत ने बनाए 155 रन
केबेरा के सेंट जॉर्जिया मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। स्मृति मंधाना (87 रन) ने करियर की बेस्ट पारी खेली। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर है। उन्होंने 22वां अर्धशतक जमाया। मंधाना की पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 24 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 19 रन का योगदान दिया।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/image-52.png?resize=390%2C547&ssl=1)
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 रन बनाए। कौर ने टी-20 इंटरनेशनल ने 3 हजार रन पूरे कर लिए।
आयरलैंड की ओर से लौरा डिलेनी ने 3 विकेट लिए। ओरला प्रेंडरगास्ट को 2 और एरलीन केली को एक विकेट मिला।
शेफाली-मंधाना के बीच 62 रन की पार्टनरशिप
भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के बीच 57 गेंदों पर 62 रनों की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को लौरा डिलेनी ने तोड़ा। उन्होंने शेफाली को हंटर के हाथों कैच कराया। इस साझेदारी में शेफाली ने 29 गेंद पर 24 रन बनाए, जबकि मंधाना ने 28 गेंद पर 33 रन का योगदान दिया।
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/Fpadc3RakAAl6J6-684x1024.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/Fpadc3HaUAIS6V0-1024x647.jpeg?ssl=1)
ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट
- पहला : लौरा डिलेनी ने शेफाली को एमी हंटर के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : डिलेनी की बॉल पर हरमनप्रीत कौर प्रेंडरगास्ट को कैच दे बैठीं।
- तीसरा : रिचा घोष को लुईस लिटिल ने डिलेनी की बॉल पर कैच किया।
- चौथा : बड़े हिट के प्रयास में मंधाना ओरला प्रेंडरगास्ट की बॉल पर लुईस को कैच दे बैठीं।
- पांचवां : दीप्ति शर्मा ओरला प्रेंडरगास्ट की बॉल पर जार्जिना डैमप्सी के हाथों कैच हुईं।
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/image-51.png?resize=512%2C333&ssl=1)
हरमन 150 टी-20 खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना 150वां टी-20 मैच खेल रही हैं। वे 150 टी-20 मैच खेलने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर बनी हैं। हरमन ने चोटिल राधा यादव की जगह देविका वैद्य को मौका दिया है। आयरिश टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है।
देखिए, दोनों देशों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, शिखा पांडे, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।
आयरलैंड : लौरा डिलेनी (कप्तान), एमी हंटर, गेबी लुईस, ओरला प्रेंडरगास्ट, एलमीर रिचर्डसन, लुईस लिटिल, एरलीन केली, मैरी वालड्रॉन, लीह पॉल, कारा मरे और जार्जिना डैमप्सी।
बारिश के कारण खेल रुका
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/Fpa6AUNaIAABUbs.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/02/Fpa5_rMagAAxP55.jpeg?ssl=1)