बीबीसी के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे,आज भी रहेगा जारी

Front-Page National

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी ऑफिस में आज भी इनकम टैक्स विभाग का सर्वे जारी रहेगा। 2012-13 के बीच हुए लेनदेन की जांच की जा रही है, दूसरी ओर इस कार्रवाई पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है।

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मंगलवार से इनकम टैक्स का सर्वे जारी है। BBC के दफ्तरों में रात भर चलता रहा इनकम टैक्स सर्वे आज भी जारी रहने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। विपक्ष ने इसे तानाशाही बता रही है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

मामले की करीब से कर रहे निगरानी : ब्रिटेन सरकार


कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने कहा कि वे भारत में बीबीसी के दफ्तरों में किए गए सर्वे की रिपोर्टों की करीब से निगरानी कर रहे हैं।

बीबीसी का ट्वीट आया सामने


मामले को लेकर मंगलवार को बीबीसी प्रेस का ट्वीट भी सामने आया। ट्वीट में कहा गया कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में हैं। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

यह छापा नहीं बल्कि एक सर्वे है : टैक्स डिपार्टमेंट


वहीं, टैक्स अधिकारियों का कहना है कि यह छापा नहीं बल्कि एक सर्वे है। सभी के फोन वापस कर दिए जाएंगे और कुछ घंटों बाद फोन और लैपटॉप वापस भी कर दिए गए। आयकर सूत्रों ने कहा कि उन्हें कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत थी। इसके लिए उनकी टीम ने बीबीसी कार्यालय का दौरा किया और यह केवल एक सर्वे है। कुछ जानकारी हाथ लगी थी उसी के चलते यह सर्वे किया जा रहा है।

बीबीसी को पहले जारी किए गए थे नोटिस


दिल्ली और मुंबई में अधिकारियों ने कहा कि बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान और हस्तांतरण मूल्य से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए सर्वे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि ब्रिटिश प्रसारक को पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन उसने उनका अनुपालन नहीं
किया और अपने मुनाफे को काफी हद तक डायवर्ट कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *