ओलिंपिक की दावेदारी पेश करेगा भारत:खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा – देश में ओलिंपिक होस्ट करने के लिए 2036 सही समय

Front-Page Sports

दिल्ली :-

भारत 2036 ओलिंपिक होस्ट करने जा सकता है। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत 2036 ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इसे पूरा करने के लिए वे IOC यानी इंडियन ओलिंपिक कमेटी को एक रोडमैप देंगे।

अहमदाबाद को बनाएंगे होस्ट सिटी
ठाकुर ने कहा कि सरकार खेलों की मेजबानी के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की बोली का समर्थन करेगी और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के साथ होस्ट सिटी बनेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पहले 1982 के एशियाई खेलों और 2010 के कामनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी। अब भारत ओलिंपिक होस्ट करने के लिए तैयार है।

G-20 से की तुलना
खेल मंत्री अनुराग ठकुर ने कहा कि, अगर भारत इतने बड़े पैमाने पर G-20 प्रेसिडेंसी की मेजबानी कर सकता है, तो मुझे यकीन है कि सरकार IOA के साथ देश में ओलिंपिक की मेजबानी कर सकता है। हमे उम्मीद है कि भारत ओलिंपिक के लिए पूरी तरह से तैयारी करेगा और बोली लगाएगा।

ठाकुर ने कहा कि, गुजरात ने कई बार ओलिंपिक की मेजबानी में रुचि दिखाई है। उनके पास इंफ्रास्ट्रक्चर है- होटल, हॉस्टल, एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी। गुजरात में ओलिंपिक की मेजबानी के लिए राज्य सरकार ने चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में भी इसका जिक्र किया है।

क्यों नहीं हो सकती 2028 ओलिंपिक की मेजबानी?
भारत ओलिंपिक 2028 या 2032 के लिए इसलिए बिड नहीं कर सकता क्योंकि, इसे होस्ट करने वाले देश पहले ही डिसाइड हो चुके है। 2024 में फ्रांस, 2028 में अमेरिका और 2032 में ऑस्ट्रेलिया में ओलिंपिक गेम्स होंगे।

गुजरात ने हाल ही में होस्ट किए थे नेशनल गेम्स
29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात ने नेशनल गेम्स का 36वां एडिशन होस्ट किया था। इसमें अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में गेम्स खेले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *