भारत V/S न्यूजीलैंड तीसरा वनडे:50 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को दिया 220 रन का टारगेट

Front-Page Sports

क्राइस्टचर्च : भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। उसकी ओर से वॉशिंगटन सुंदर (51) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 28 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 रन बनाए। शुभमन गिल ने 13, हुड्‌डा-चाहर ने एक समान 12-12 रन जोड़े। गेंदबाजी में कीवी टीम की ओर से एडम मिल्ने और डेरिल मिचेल ने 3-3 विकेट झटके, जबकि टिम साउदी को दो सफलताएं मिली। फर्ग्युसन और सेंटनर के खाते में एक-एक विकेट आए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 3 ओवर में 4 रन बनाए। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे खेल रहे हैं।

पंत फिर नहीं चले
ऋषभ पंत फिर फ्लॉप रहे। वे 16 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेरिल मिचेल ने डीप स्क्वेयर लेग में फिलिप्स के हाथ कैच कराया। पंत ने पिछली पारी में 15 रन बनाए थे। वे दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा नहीं थे।

50 ओवर भी नहीं खेल सकी टीम इंडिया
हेगले ओवल की ग्रॉसी विकेट पर टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। कीवी गेंदबाजों उसे नियमित अंतराल में झटके देते रहे और टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुई। केवल श्रेयस अय्यर और वॉशिंगटन सुंदर ने कुछ समय क्रीज पर बताया। शेष बल्लेबाज जल्दबाजी में दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *