FIFA World Cup : एक और उलटफेर , जापान ने जर्मनी को हराया

FIFA - World Cup 2022 Front-Page Sports

क़तर : फुटबॉल विश्व कप के चौथे दिन जापान ने एक बड़ा उलटफेर किया। उसने ग्रुप-ई में बुधवार (23 नवंबर) को चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। इस विश्व कप में दो दिन में यह दूसरा बड़ा उलटफेर है। दोनों उलटफेर एशियाई टीमों ने ही किए हैं। इससे पहले मंगलवार को सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया था।

जापान ने फुटबॉल विश्व कप में बुधवार को ऐतिहासिक जीत हासिल की। उसने ग्रुप-ई में जर्मनी को 2-1 से हरा दिया। चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम मैच में पहला गोल करने के बाद हार गई। उसने हाफटाइम तक 1-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। जापान ने दूसरे हाफ में खेल को पूरी तरह पलट दिया।

जापान के लिए रित्सु दोआन ने 75वें मिनट और तकुमा असानो ने 83वें मिनट में गोल किया। इससे पहले जर्मनी के लिए एल्काई गुंडोअन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर जर्मनी के लिए पहला गोल दागा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *