गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा की आक्रोश रैली का आज का आगाज, नड्डा दिखाएंगे 51 रथों को हरी झंडी

Front-Page Politics

Jaipur : जयपुर। राज्य की गहलोत सरकार के 4 साल साल पूरे होने के विरोध में प्रदेश की सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में निकाले जाने वाली आक्रोश रैली का आज से आगाज हो जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी जयपुर में आक्रोश रैली के लिए तैयार 51 जनाक्रोश को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही जेपी नड्डा आदर्श नगर के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करके चुनावी शंखनाद भी करेंगे। सुबह 11 बजे होने वाली जनसभा में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है। जयपुर शहर और जयपुर देहात भाजपा इकाई को भीड़ का टारगेट दिया गया था।

जनसभा के जरिए एकजुटता का संदेश भी देगी बीजेपी
वहीं प्रदेश भाजपा की ओर से जनसभा के जरिए भाजपा एकजुटता का संदेश भी देगी। गुटबाजी और धड़ों में बटी बीजेपी के कई नेता एक मंच पर नजर आएंगे। यही वजह है कि जनसभा में कोर कमेटी के अलावा कई अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी का नाम भी शामिल है। जनसभा के जरिए पार्टी के तमाम नेता गहलोत सरकार के 4 साल की नीतियों और नाकामियों पर भी बरसते हुए नजर आएंगे।

2 दिसंबर से जिलों जाएंगे रथ
2 दिसंबर को आक्रोश रैली के लिए तैयार किए गए रथ सभी जिलों में जाएंगे और उसके बाद 3 और 4 दिसंबर को प्रदेश के सभी 200 विधानसभा के लिए जिलों से रथ रवाना किए जाएंगे। इस दौरान आक्रोश यात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और आक्रोश रैली के लिए लगाए गए प्रभारी और सह प्रभारी भी साथ चलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *