दिल्ली में कचरे पर राजनीति

National Politics

गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे केजरीवाल, बोले- भाजपा ने कूड़े के 3 पहाड़ दिए

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ देखने पहुंचे। केजरीवाल ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल में दिल्ली को कूड़े का ढ़ेर बना दिया। भाजपा ने कूड़े के तीन पहाड़ दिए। केजरीवाल ने कहा कि इस बार का MCD चुनाव कूड़े के मुद्दे पर होगा।

केजरीवाल के गाजीपुर पहुंचने से पहले यहां जोरदार हंगामा हुआ। राजधानी में MCD चुनाव से पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी AAP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले झंडे लेकर केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। पहले भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इसके तुरंत बाद आप कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। मौके पर पुलिस भी मौजूद है।

एक दिन पहले केजरीवाल बोले- गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर गाजीपूर जाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- इनके (बीजेपी) एक नेता से मैंने पूछा- 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया? शर्माते हुए उसने दो काम बताये। तीन बड़े-बड़े कूड़े के पहाड़ बनाये और पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया। कल सुबह (गुरुवार को) इनका गाजीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा। आप भी आइयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *