कियारा-सिद्धार्थ आज 7 फेरे लेंगे:पंजाबी ढोल और गानों पर निकली बारात, दिल्ली से बुलाया स्पेशल बैंड

Entertainment Rajasthan-Others

जैसलमेर:-एक्ट्रेस कियारा और अभिनेता सिद्धार्थ आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाही शादी के लिए जैसलमेर के सूर्यगढ़ में देशी-विदेशी फूलों से विशेष मंडप सजा है।

फेरों से पहले हल्दी की रस्म हुई। इसमें थीम यलो रखी गई है। यलो रंग का साफा बांधने के लिए वर्कर भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आए।

हल्दी के बाद सिद्धार्थ की बारात निकाली गई। बारात के लिए स्पेशल तौर पर दिल्ली से जीया बैंड बुलाया गया। सिद्धार्थ सफेद घोड़ी पर बैठे। जिसका नाम “राजन” है। होटल के कोर्टयार्ड में वरमाला होगी। शादी के लिए एक स्पेशल बावड़ी तैयार की गई है।

इससे पहले दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाओं ने हल्दी लगाई। मेहमानों को जैसलमेर का प्रसिद्ध घोटूवां लड्‌डू भी सर्व किया जाएगा।

मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही है। सिक्योरिटी भी काफी टाइट है। होटल स्टाफ मेंबर,गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं।

फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी
कियारा-सिद्धार्थ होटल की बावड़ी में फेरे लेंगे। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया है। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह है। इसे फूलों से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है।

मुंबई से आज भी आएंगे मेहमान
शादी के लिए मेहमानों का आना रविवार से शुरू हो गया था। मुंबई से आज भी कई गेस्ट आने वाले हैं। कियारा की दोस्त ईशा अंबानी रविवार रात को अपने प्राइवेट चार्टर से जैसलमेर आई थीं। होटल में वेलकम पार्टी अटेंड करने के बाद देर रात ही मुंबई लौट गई थीं।

आज आने वाले मेहमानों में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, फिल्म प्रोड्यूसर पूजा शेट्टी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख की दोस्त काजल आनंद, एक्टर करण वोहरा, रिया वोहरा, फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा, फिल्म डायरेक्टर एंड राइटर सकून बत्रा, एक्ट्रेस गौरी बब्बर, एक्टर रोहित बक्शी, क्लब महिंद्रा से रमींद्र बेदी, किम्पी बेदी, गनीव बेदी शामिल हैं।

अब तक आ चुके मेहमान
कियारा के परिवार से: पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी,चाची सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन अग्रवाल आए है।

सिद्धार्थ की फैमिली: पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा , भतीजा अधिराज मल्होत्रा ,मामा जयदीप भल्ला, मामी एरासेली, नानी हरचरन भल्ला, भतीजी अवानी, बुआ अम्बिका होरा, फूफा अशोक होरा, कजिन रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड से आए दोस्त
फैशन डिजानइर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्टर मनीष मल्होत्रा,अरमान जैन, शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत, जूही चावला और उनके हसबैंड जय मेहता। मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता, हेयर ड्रेसर अमित ठाकुर, वेडिंग फिल्म शूटर विशाल पंजाबी, म्यूजिक के लिए DJ गणेश, हरि और सुखमणि और जोंकी, ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल।

फंक्शन में अलग-अलग थीम
-वेलकम पार्टी की थीम ब्लैक थी। इसमें सिद्धार्थ ने ब्लैक शेरवानी और कियारा ने ब्लैक गाउन पहना था। पार्टी होस्ट ब्लैक शेरवानी पहनकर करण जौहर ने की।
-म्यूजिक पार्टी की थीम-व्हाइट थी। कियारा-सिद्धार्थ ने व्हाइट ड्रेस पहनी थी।
-हल्दी के लिए यलो थीम है। मेहमान, वर्कर, वेटर सब यलो ड्रेस में नजर आएंगे।

आम से खास शादियों में घोटूवां लड्‌डू की डिमांड
घोटूवां लड्‌डू जैसलमेर की फेमस मिठाई है। इसकी डिमांड इतनी है कि इसकी कम से कम 50 दुकानें अकेले जैसलमेर में हैं। यहां होने वाली हर आम से लेकर रॉयल वेडिंग में इसकी डिमांड रहती है। यह देशभर में पसंद की जाती है। जैसलमेर के लोग जो देश के अलग-अलग शहरों में रहते हैं, वे ऑर्डर पर मंगवाते हैं। जैसलमेर आने वाले देशी-विदेशी टूरिस्ट भी इसे अपने साथ ले जाते हैं।

दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब फैंस
शादी की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं।

कियारा-सिड के लहंगे और शेरवानी को लेकर भी एक्साइटमेंट है। दोनों के शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

कियारा को स्वर्णलेखा गुप्ता करेंगी तैयार
कियारा को दुल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता तैयार करेंगी। उनकी पूरी टीम शनिवार शाम को ही मुंबई से जैसलमेर पहुंच चुकी है।

मेकअप और ज्वेलरी से ब्राइडल को खूबसूरत लुक दिया जाएगा। अमित ठाकुर उनका हेयर स्टाइल देखेंगे। कियारा की मां और उनके परिवार की महिलाओं को तैयार करने के लिए अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट की टीम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *