अहमदाबाद:-बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारत ने मजबूत शुरुआत की है। टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन भारत ने 36/0 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। गिल ने 128 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस साल का अपना 5वां इंटरनेशनल शतक पूरा किया।
गिल ने कप्तान रोहित शर्मा (35 रन), पुजारा (42 रन) और कोहली तीनों के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां की। गिल के आउट होने के बाद कोहली ने कमान संभाली और अर्धशतक जमाया। उनके बल्ले से 14 महीने और 15 पारियों के बाद अर्धशतक आया है।
इससे पहले कोहली ने 11 जनवरी 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी।
ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट
- पहला: 21वें ओवर की आखिरी बॉल पर रोहित शर्मा शाॅर्ट एक्सट्रा कवर पर खड़े लाबुशेन को कैच दे बैठे। कुहनेमन को पहला विकेट मिला।
- दूसरा : टॉड मर्फी ने चेतेश्वर पुजारा को LBW कर दिया।
- तीसरा : गिल को नाथन लायन ने LBW कर दिया।
गिल का 3 महीने में 5वां इंटरनेशनल शतक
ओपनर शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस साल 5वां इंटरनेशनल शतक जमाया है। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है।
गिल-पुजारा के बीच 113 रन की साझेदारी
शतकवीर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 248 बॉल पर 113 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को पहले झटके से उबारा। टीम ने 74 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया था, तब रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित ने गिल के साथ 126 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग साझेदारी की।
रोहित शर्मा के 17 हजार इंटरनेशनल रन पूरे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे हो गए हैं। रोहित ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके हैं।
सेशन के अनुसार देखिए तीसरे दिन का खेल
- पहला : भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा सेशन तीसरे दिन का पहला सेशन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। इसमें 93 रन बने, जबकि एक विकेट भी गिरा। लंच से पहले भारतीय टीम ने एक विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। इस सेशन में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मैथ्यू कुहनेमन ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया।
- दूसरा : मिलाजुला रहा, गिल-पुजारा की टिकाऊ बल्लेबाजी दूसरा सेशन मिलाजुला रहा। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने टिकाऊ बल्लेबाजी की। दोनों ने लंच के बाद 59 रन जोड़े। हालांकि सेशन के अंत में भारत ने पुजारा का विकेट गंवा दिया।
- तीसरा : भारतीय बल्लेबाज हावी रहे दिन के आखिरी सेशन में भारतीय बल्लेबाज हावी रहे, हालांकि टीम ने शतकवीर गिल का विकेट गंवाया, लेकिन कोहली और जडेजा ने मिलकर पारी को संभाले रखा। दिन का समाप्त होने तक टीम का स्कोर 289/3 रहा। कोहली अर्धशतक जमाकर लौटे। इस सेशन में तीसरे दिन के सबसे ज्यादा 101 रन बने।
फोटोज में देखिए भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का रोमांच
![](https://i1.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7RhWeWcAAIV0h.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq74428aMAMkj7j.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7mPeIWIAI35SL.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7L1fdXsAEx8Ut.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7NB_EWIAE1WlO.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7bMbXXsAEfT3E.jpeg?ssl=1)
![](https://i2.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq7jvQEWAAEjQT9.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq6lnf9aUAA4WIX.jpeg?ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bharat360degree.com/wp-content/uploads/2023/03/Fq6VJCFagAA6hBE.jpeg?ssl=1)
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 480 रन पर ऑलआउट, ख्वाजा-ग्रीन की कमाल बल्लेबाजी
मुकाबले का दूसरा दिन उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के नाम रहा। ख्वाजा 180 बनाकर आउट हुए, वहीं ग्रीन ने 114 रन बनाए। इनके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। भारत से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए।
स्टंप्स तक भारत ने बगैर नुकसान के 36 रन बना लिए थे। तीसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 18 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे थे।
यहां से देखें पहले दिन का खेल…
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत
पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत शुरुआत मिली। टीम ने पहले दिन चार विकेट पर 255 रन बना लिए हैं। ओपनर उस्मान ख्वाजा 104 और कैमरून ग्रीन 49 रन पर नाबाद लौटे। कप्तान स्टीव स्मिथ 38, ट्रेविस हेड 32, पीटर हैंड्सकम्ब 17 और मार्नस लाबुशेन 3 रन बनाकर आउट हुए।
भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला
इंडिया में सिराज की जगह शमी की वापसी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (WK), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन।
यह WTC फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है
टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत अहम है। भारत इस वक्त सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट जीतने पर टीम सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी प्रवेश कर जाएगी।
अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी टेस्ट जीत गई तो सीरीज 2-2 से बराबर हो जाएगी। ऐसे में ट्रॉफी तो भारत के पास ही रहेगी, क्योंकि भारत ने 2020-21 में पिछली टेस्ट सीरीज जीती थी। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया 20 साल में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ कराने का कारनामा कर लेगा। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया में दोनों के बीच सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
टीम इंडिया अहमदाबाद में 6 मैच जीती
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 2021 में बनकर तैयार हुआ। यहां टीम इंडिया ने अब तक 2 ही टेस्ट खेले। इस स्टेडियम से पहले अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार पटेल स्टेडियम था। जिसे तोड़कर नया स्टेडियम बनाया गया है। पुराने स्टेडियम में भारत ने 12 टेस्ट मैच खेले थे। यहां भारत ने पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 में खेला।
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने अहमदाबाद में 14 मैच खेले। 6 जीते और 2 में टीम को हार मिली। इस शहर में भारत के 6 मैच ड्रॉ भी रहे।