उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से दो बच्चों की मौत,होटल ढहा:पौड़ी-काठगोदाम से 165 का रेस्क्यू;जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद,अमरनाथ यात्रा रोकी

Front-Page National

नई दिल्ली:-उत्तराखंड -हिमाचल समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। बुधवार सुबह लैंडस्लाइड से 2 बच्चों की मौत हो गई। रामपुर में होटल बह गया और उत्तरकाशी में सड़क टूट गई।

पौड़ी गढ़वाल और काठगोदाम में फंसे करीब 165 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ी।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम।

इन राज्यों में बारिश नहीं : झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब।