कामयाबी हो या नाकामी, हमेशा समर्थकों के ‘नेता जी’ रहे मुलायम, “नेताजी ” का अंतिम संस्कार आज सैफई में, कई दिग्गज राजनेता देंगे अंतिम विदाई

Breaking-News Front-Page National News Uncategorized

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज अंतिम संस्कार होगा। नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए 5 हजार से ज्यादा लोग रातभर से उनके घर के बाहर खड़े हैं। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, JDU नेता केसी त्यागी और UP कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बिहार के CM नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *