पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजस्थान दौरा पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में दी हाजिरी फिर पुष्कर में की पूजा-अर्चना

Front-Page National

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजस्थान दौरा

पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में दी हाजिरी फिर पुष्कर में की पूजा-अर्चना*

अजमेर ( मनोज टांक)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को अजमेर के दौरे पर रहीं। उन्होंने यहां विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने तीर्थराज पुष्कर में भी पवित्र सरोवर एवं जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अजमेर आगमन
जिला कलक्टर अंश दीप और पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इसके बाद बनर्जी महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंची। यहां उनका प्रशासन व खादिमों की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने आस्ताना शरीफ में चादर चढ़ा कर अकीदत के फूल पेश किए। उन्होंने यहां देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। सुश्री बनर्जी दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन से उनके घर जाकर मिली।
दोपहर बाद पश्चिम बंगाल की मुख्य बनर्जी ने तीर्थराज पुष्कर में पवित्र सरोवर और विश्व के एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां भी देश की खुशहाली की प्रार्थना की। पवित्र सरोवर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने पुष्प अर्पित किए। ब्रह्मा मंदिर के गर्भगृह में भी पुजारियों ने उन्हें तिलक लगा कर आशीर्वाद दिया।

सुश्री ममता बनर्जी ने पवित्र पुष्कर सरोवर पर भी पूजा-अर्चना की। यहां पण्डितों ने विधि-विधान के साथ पूजा करवाई। ब्रह्म घाट पर स्थित हवन कुण्ड में प्रज्वलित अग्नि की पूजा करने के उपरांत सरोवर का अभिषेक किया। यहां मंत्रोचारण के साथ स्थानीय पण्डितों ने पूजा सम्पन्न करवाई। घाट पर उपस्थित साधु संतो का भी आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर कोलकाता नगरीय निकाय के मेयर एवं केबीनेट मंत्री फिरहाद हकीम, दरगाह कमेटी के नाजिम समी अहमद खान, सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सागवान, प्रियंका रघुवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *