राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे कई लोग घायल:3 लोगों को बाहर निकला,12 अब भी फंसे;लिफ्ट की चेन टूटने से एक्सीडेंट

Breaking-News Front-Page Rajasthan Rajasthan-Others

राजस्थान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 3 को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, 12 लोगों का रेस्क्यू भी जल्द होने की उम्मीद है।

मंगलवार शाम हुए हादसे में 15 अधिकारी फंस गए थे। नीमकाथाना जिले की इस खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी।

अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए। वहीं, एंबुलेंस और डॉक्टर्स की टीमों को भी रात से अलर्ट मोड पर रखा गया था।

माइंस में 13 मई से निरीक्षण चल रहा था। 14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी थी। रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय लिफ्ट की चेन टूट गई। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (KCC) के बड़े अधिकारी हैं।

3 लोगों को बाहर निकाला गया

1. एके शर्मा, उपमहाप्रबंधक, खदान एवं कोलिहान खदान

2. प्रीतम सिंह, प्रबंधक

3. हरसीराम

निरीक्षण करने उतरी थी विजिलेंस टीम

  • सोमवार को विजिलेंस की टीम आई थी।
  • सोमवार से माइंस का निरीक्षण चल रहा था।
  • मंगलवार दोपहर में टीम ने खेतड़ी नगर खदान का दौरान किया था।
  • शाम करीब 5 बजे टीम कोलिहान माइंस में पहुंची थी। इसके बाद केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी।
  • रात 8:10 बजे माइंस से निकलते समय लिफ्ट की चेन टूट गई।

माइंस में फंसे हैं ये लोग

  1. जीडी गुप्ता, इकाई प्रमुख, केसीसी
  2. उपेंद्र पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी, दिल्ली
  3. भागीरथ
  4. विनोद सिंह शेखावत, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत
  5. एके बैरा, सहायक उप महाप्रबंधक, मैकेनिकल
  6. अर्णव भंडारी, मुख्य प्रबंधक, खदान
  7. यशोराज मीणा, सहायक उपमहाप्रबंधक
  8. वनेंदु भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक, विजिलेंस
  9. विकास पारीक, फोटोग्राफर
  10. निरंजन साहू, वरिष्ठ प्रबंधक, रिसर्च
  11. करण सिंह गहलोत, सुरक्षा अधिकारी
  12. रमेश नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, खदान