लगातार चौथे दिन टूटा बाजार:सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62410 पर आया, रेपो रेट बढ़ने से रियल्टी स्टॉक्स में गिरावट

Business

मुंबई :- शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (7 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 62410 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 82 अंकों की गिरावट के साथ 18560 के स्तर पर आ गया। बाजार में लगातार चौथे दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स में 30 में से 22 शेयर गिरकर बंद हुए। केवल 8 शेयरों में बढ़त रही।

NSE के सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले तो मीडिया, रियल्टी, आईटी और ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मीडिया 1.45% और रियल्टी इंडेक्स 1.19% टूटा है। इसके अलावा मेटल, ऑटो और आईटी इंडेक्स में 1.80% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं FMCG इंडेक्स में 0.96% की तेजी देखने को मिली। PSU बैंक इंडेक्स भी 0.26% चढ़ा है।

रेपो रेट बढ़ने से रियल्टी स्टॉक्स में गिरावट
RBI ने रेपो रेट को 0.35% बढ़ाकर 6.25 कर दिया है। इससे लोन मंहगे हो जाएंगे। ऐसे में आज बाजार में रियल्टी से जुड़े स्टॉक्स में गिरावाट देखने को मिली। ओबेरॉय रियल्टी के शेयरों में करीब 4% की गिरावट आई। ये 32.35 रुपए गिरकर 911.95 रुपए पर बंद हुआ। ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और गोदरेज प्रॉपर्टीज के स्टॉक भी करीब 2.5% टूटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *