UP के सहारनपुर में बोले मोदी-भाजपा राष्ट्रनीति पर चलती है:इंडी अलायंस का कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है

Front-Page Loksabha Election National Politics

सहारनपुर:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम ने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस का कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।

3 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद हैं। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं।

उनका एक हफ्ते में यह दूसरा यूपी दौरा है। इससे पहले 31 मार्च को मेरठ में पीएम मोदी ने चुनावी ऐलान के बाद पहली रैली की थी। सहारनपुर से पीएम गाजियाबाद जाएंगे। यहां रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री बोले-10 साल में जो किया, ये तो सिर्फ ट्रेलर है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारी गरीबों के सपनों को तोड़ते हैं। आपको लुटते हैं। मैं आपके बेटे बेटियों को बचाने के लिए गलियां खा रहा हूं। मोदी को धमकी दी जा रही है। मेरे देशवासियों यह मोदी है। जो पीछे नहीं हटेगा। 10 साल में जो मोदी ने किया है। ये तो ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है।

मोदी बोले- मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है। आपने मेरा काम देखा है। हर पल देश के नाम। मैं आपको कहता हूं कि 24 बाई 7 और 2047 यह मोदी हर पल आपके नाम, देश के नाम। इसलिए मोदी कहता है कि आपका सपना मोदी का संकल्प है।

मैं करप्शन पर प्रहार कर रहा हूं तो यह आपके बेहतर भविष्य के लिए है। भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को लूटते हैं। अधिकारों को रोकते हैं।

आपका बेटा नौकरी के लिए योग्य है और उसकी जगह किसी और को नौकरी दे दी जाए, तो आपका क्या होगा? मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं।

मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और थोड़े हिस्से में वामपंथी हावी

पीएम मोदी ने कहा कि यहां दो लड़कों की, जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है। उसे फिर से रिलीज किया है। अरे काट की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। साथियों, जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। दिग्गज महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ था।

आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों को पहले समाप्त हो चुकी है। आज जो कांग्रेस बची है, उसके पास कोई नीति नहीं है। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है। आज की कांग्रेस भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। उनके घोषणा पत्र में वहीं सोच झलकती है, जो आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और थोड़े हिस्से में वामपंथी हावी हो चुके हैं। कांग्रेस दूर-दूर तक दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री बोले- सपा तो हर घंटे उम्मीदवार बदल रही

मोदी ने कहा कि सपा तो हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है। कांग्रेस के हालात और विचित्र है उसे उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिसे कांग्रेस गढ़ मान रही थी, वहां भी हिम्मत नहीं पड़ रही है। मैंने तो देखा कि जहां कांग्रेस ने टिकट दिया। उसने इस्तीफा दे दिया। इंडि अलॉयल अस्थिरता का नाम बन चुका है।

मोदी बोले- विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे

मोदी ने कहा कि मैं एक आंकड़ा में आपको देता हूं आप लोग क्या उसे याद रखेंगे। सभी किसानों को बताइएगा। दुनिया के कई देश में यूरिया का एक थैला 3000 रुपए में मिलता है। हमारे यहां किसानों का यूरिया का यह थैला 300 रुपए से भी कम में मिलता हूं।

हम भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में जुटे हैं। वहीं, दूसरी तरह हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। झटपटा रहे हैं। मैं देश का पहला चुनाव देख रहा हूं जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है। बल्कि विपक्ष इसलिए चुनाव लड़ रहा है कि भाजपा की सीटें 370 और एनडीए की 400 से कम की जा सके, इसलिए चुनाव लड़ रहा है।

मोदी बोले-हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा

मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।

मोदी बोले-योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले

पीएम मोदी ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक है। इसलिए हम बार-बार कहते हैं वोकल फॉर लोकल। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं।

क्या इंडि गठबंधन के नेताओं से आपने यह बातें कभी सुनी हैं। एकता मॉल बनाने जा रहे हैं। उसमें सभी उत्पाद मिलेंगे।

हम देश के प्रोडक्ट को हर राज्य में पहुंचाना चाहते हैं। हमारे योगी जी तो कानून व्यवस्था में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले हैं। अपराधियों दंगाइयों को काबू किया।

पीएम बोले- नीयत सही तो नतीजे सही आएंगे

इस साल राम नवमी में हमारे प्रभु राम टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। यह हमारी पीढ़ी के लिए गौरव है। कश्मीर से 370 हटाना हमारा मिशन रहा है। यह मिशन पूरा हो चुका है। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे, वह पत्थर उठाकर मोदी उसी से विकसित जम्मू-कश्मीर का निर्माण कर रहा है। जैसी भाजपा की नीयत है, निष्ठा है। नीतियां भी वैसी ही बनती हैं। इसलिए, आज हर हिंदुस्तानी कहता है। नीयत सही तो नतीजे सही।

पीएम बोले-भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति पर चलती है

पीएम मोदी ने कहा कि आज शुभ अवसर है। बहुत कम वक्त में भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों को भरोसा जीता है। दिल जीता है। इसका कारण है भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति पर चल रही है। यह भाजपा का नारा नहीं, बल्कि आर्टिकल ऑफ फेथ है।

यह हमारे संकल्प, रगों में हैं। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। देश से बड़ा कुछ और हो भी नहीं सकता है।

भाजपा के लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते हैं। बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसलिए भाजपा ने अपने सिद्धांत को राजनीतिक स्वार्थ को छोड़कर रखा है।

मोदी बोले- दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा

दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। यूरोप में भी बज रहा है। अमेरिका और अफ्रीका में भी भारत का डंका बज रहा है। 140 करोड़ के वोट की ताकत है कि दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। इसलिए, हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। गांव-शहर सब कह रहे हैं, फिर एक बार मोदी सरकार।

मोदी बोले- 10 साल में भारत को 5वीं दुनिया की ताकत बना दिया

पीएम ने कहा कि याद कीजिए 2014 में मैंने संकल्प लिया था कि हर स्थिति को बदलूंगा। निराश को आशा में बदलूंगा। आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी। मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखी। याद कीजिए, तब हमारा भारत दुनिया में 11वें नंबर की आर्थिक ताकत था। मोदी ने 10 साल में भारत को 5वीं दुनिया की ताकत बना दिया।

पीएम ने कहा-सहारनपुर में किया राम-राम

पीएम ने कहा कि मां शांकम्भरी के आंगन में आप सभी को राम-राम। हमारा स्थान मां शक्ति का स्थान है। हमारा स्थान मां शक्ति की साधना का स्थान है।

हिंदुस्तान में मां शक्ति की उपासना हमारी यात्रा का हिस्सा है। हम वो देश हैं, जो कभी भी शक्ति उपासना को नकारते नहीं हैं।

लेकिन, ये देश का दुर्भाग्य है जो इंडि अलांयस के लोग चुनौती दे रहे हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

जिन्होंने शक्ति को समाप्त करने की कोशिश की है। उनका क्या हाल हुआ है। सभी को पता है।

योगी बोले-हमारे पास करिश्माई नेतृत्व

योगी ने कहा कि हमारे पास करिश्माई नेतृत्व मोदी का है। 2 दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्टिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है। 2021-2022 में कैसे पाकिस्तान के अंदर चुन चुन कर आतंकी मारे गए थे? कैसे आंतकियों को नष्ट किया था? सोर्स अखबार ही बता सकता था।

सीएम बोले-हमारी नई पीढ़ी सौभाग्यशाली है

सीएम योगी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पर भी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को जागरूक कर सेवा करने का काम किया था। हमारी नई पीढ़ी सौभाग्यशाली है।

आज हमें वोट जाति के आधार पर नहीं, संप्रदाय के आधार पर नहीं, तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प के लिए। आने वाले पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व हमारे पास है। इस विश्वास के साथ 2024 चुनाव में पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार मोदी सरकार।

योगी ने कहा-संगठन ही हमारे लिए सेवा है

सीएम योगी ने कहा कि हमारे लिए संगठन ही सेवा है। सहारनपुर नंबर एक की लोकसभा है। यहीं से यूपी में चुनाव की शुरुआती होती है। हमने बदलते हुए भारत को देखा है।

दुनिया के अंदर भारत लीडर के तौर पर उभरा है। जो भारत सुरक्षित है। दुनिया के अंदर भारत विकास का मॉडल बनकर उभरा है।

कैराना प्रत्याशी प्रदीप चौधरी बोले- विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं

सहारनपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा ने कहा, ”मैं 24 वर्षों में कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया है। न हीं किसी का साथ फरेब और ठगी की है। मैं निर्भय पाल का बेटा और कुंती पाल का पोता हूं।

मेरे पिता निर्भय पाल शर्मा ने यहां के लिए जान दे दी। मेरी दादी कुंती पाल मरने से पहले मुझे बुलाया था। उन्होंने कहा था कि बेटा यहां की जनता के साथ कभी भी धोखा मत करना।”

कैराना प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा, ”विपक्ष के पास किसी भी प्रकार का कोई मुद्दा नहीं है। बहुत लोग आपको बहकाने के लिए आएंगे, लेकिन उनकी सुनने की जरूरत नही है।”

मंत्री बोले-किसी की हिम्मत नहीं जो मां-बहनों पर गलत नजर डाल सके

यूपी सरकार में मंत्री बृजेश सिंह ने कहा, ”वो संविधान की रक्षा क्या करेंगे, जो जिन्होंने सहारनपुर को दंगे में झोंकने का काम किया है। पहले मां बहन सड़कों पर अकेली नहीं निकल सकती थी, लेकिन आज मां बहने अकेली पर निकल सकती है। किसी की इतनी हिम्मत नहीं जो मां बहनों पर गलत नजर डाल सके।”