छत्तीसगढ़ में मोदी बोले-कांग्रेस विरासत पर भी टैक्स लगाएगी:कहा-वे आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं; जिंदगी के साथ भी,जिंदगी के बाद भी

Front-Page Loksabha Election National Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ये मंत्र आपकी संपत्ति छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।

उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं, तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी।

इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

मोदी के भाषण के प्रमुख पॉइंट…

आपने 2014 में लाल किला बनाया, कांग्रेस पर तंज कसा

पीएम मोदी ने कहा कि जब भाजपा ने मुझे 2014 में उम्मीदवार बनाया था, तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी, लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज सरगुजा वही फिर आशीर्वाद दे रहा है।

भारत आत्मनिर्भर बना तो कईयों की दुकानें बंद हो जाएंगी

जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वे भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं।

कांग्रेस के कुशासन-लापरवाही से देश बर्बाद होता रहा

उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही, यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।

कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी

कांग्रेस कहती है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी।

वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने महापुरुषों की परवाह नहीं की

बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था, कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासी भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की।

कांग्रेस के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे

मोदी ने कहा कि शाही परिवार के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए। अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

आपका वोट मेरे लिए आशीर्वाद है- मोदी

मैं आपसे वादा करता हूं कि मेरे लिए आपका एक-एक वोट, ये सिर्फ वोट नहीं है, मेरे लिए ईश्वर रूपी जनता जर्नादन का आशीर्वाद है।

बीजेपी की सरकार बनने के बाद आपका पैसा आप पर खर्च हो रहा है- मोदी

जितने साल देश में कांग्रेस की सरकार रही, आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा। लेकिन, भाजपा सरकार आने के बाद आप लोगों के हक का पैसा, आप लोगों पर खर्च हो रहा है।

देश के मूलभूत स्वभाव पर कांग्रेस प्रहार करने जा रही है- मोदी

मारा देश संस्कारों से, संस्कृति से उपभोक्तावादी देश नहीं है। हम संरक्षित, संवर्द्धन करने में विश्वास करते हैं, संरक्षित करने में विश्वास करते हैं। आज अगर हमारी प्रकृति बची है तो संस्कारों से बचा है।

हमारे यहां घर में बूढ़े मां-बाप होंगे, दादा-दादी होंगे तो संभाल कर रखेंगी। खुद भी नहीं पहनेगी। वो सोचती है कि मेरी पोती की शादी होगी तो उसे देगी, नाती की शादी होगी कि उसे देगी।

ये हमारे देश के लोगों का स्वभाव है। वो गर्व करके जिंदगी जीने में यकीन करते हैं। भारत के मूलभूत स्वभाव पर ये कांग्रेस पार्टी कड़ा प्रहार करने जा रही है।

कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी- मोदी

कांग्रेस का ये मंत्र आपकी संपत्ति छीन लेगा, आपको लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। जब तक आप जीवित रहेंगे, कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो इन हेरिटेंट का टैक्स बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दी, वो नहीं चाहते कि सामान्य भारतीय अपने बच्चों को दें।

कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे हैं- मोदी

मोदी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, शहजादे के पिता जी के भी सलाहकार, उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि हमारे देश का जो मिडिल क्लास है, जो मेहनत करके कमाते हैं, उन पर ज्यादा टैक्स लगना चाहिए।

अब ये लोग उससे भी एक कदम आगे चले गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। वो भी कांग्रेस का पंजा आपसे छीन लेगा।

हमने बाबा साहेब के खिलाफ जो फैसला हुआ उसे उखाड़ फेंका- मोदी

पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार आई तो हमने संविधान के विरुद्ध, बाबा साहब के निर्णय के विरुद्ध जो निर्णय हुआ था, उसके अनुसार कांग्रेस के निर्णय को उखाड़ फेंका और दलितों, पिछड़ों को दिया।

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही- मोदी

इन लोगों ने धर्म के आधार पर 15 प्रतिशत आरक्षण की बात कही। और ये भी कहा कि, एससी, एसटी और ओबीसी का जो कोटा है, उसी में से कम करके धर्म के आधार पर कुछ लोगों को आरक्षण दिया जाए। 2009 में कांग्रेस ने यही इरादा भी जताया। 2014 के घोषणापत्र में भी कहा कि इसे नहीं छोड़ेंगे।

वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने महापुरुषों की परवाह नहीं की- मोदी

बाबा साहब अंबेडकर के नेतृत्व में यह तय किया गया था, कि भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण होगा तो दलित, आदिवासियों भाइयों के नाम पर होगा, लेकिन वोट बैंक की भूखी कांग्रेस ने इन महापुरुषों की परवाह नहीं की। बाबा साहब अंबेडकर के शब्दों की परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बहुत पहले आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास किया।

कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही से देश बर्बाद होता रहा- मोदी

उन्होंने कहा- सत्ता के लालच में कांग्रेस देश को तबाह करने में लगी रही। देश में आतंकवाद किसके कारण फैला? देश में नक्सलवाद किसके कारण बढ़ा। कांग्रेस का कुशासन और लापरवाही, यही कारण है कि देश बर्बाद होता रहा। आज भाजपा नक्सलवाद और आतंकवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है।

मोदी बोले- भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी

यहां कांग्रेस के घोटालेबाजों पर जिस तरह एक्शन हो रहा है, वो पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैं विकसित भारत कहता हूं तो कांग्रेस वालों का और दुनिया की कुछ ताकतों का माथा गरम हो जाता है। अगर भारत शक्तिशाली हो गया तो कुछ ताकतों का खेल ही बिगड़ जाएगा। भारत आत्मनिर्भर बन गया तो कुछ ताकतों की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए वो भारत में कांग्रेस और इंडी गठबंधन की कमजोर सरकार चाहते हैं। ऐसी सरकार जो आपस में लड़ती रहे, घोटाले करती रहे। कांग्रेस का इतिहास सत्ता के लालच में देश को तबाह करने का रहा है।

मोदी बोले- बीजेपी ने अपना वादा पूरा किया

आपके आशीर्वाद से आपके बीच का व्यक्ति छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार कर रहा है। विष्णु देव साय जी विकास के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। बहुत कम समय में रॉकेट की गति से सरकार चलाई है। धान किसानों को दी गारंटी पूरी की, तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी ज्यादा पैसा मिल रहा, खरीद भी तेजी से हो रही है, माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभ हुआ है।

पीएम मोदी बोले- आपने लाल किला बनाया था, कांग्रेस ने मुझ पर तंज कसा

पीएम मोदी ने महामाया माई के जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने मुझे उम्मीदवार बनाया था तब आपने ही अंबिकापुर में लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज वही सरगुजा फिर आशीर्वाद दे रहा है।

झूठी कांग्रेस को सबक सिखाना है- सीएम साय

साय ने कहा कि झूठी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव की तरह ही सबक सिखाना है। लोकसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ करना है।

सरगुजा ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया- सीएम साय

मोदी जी की गारंटी पर विश्वास कर सरगुजा संभाग की सभी 14 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को जीत मिली। 4 महीने में ही 12 लाख किसानों को दो साल का बयाया बोनेस दिया। धान के अंतर की राशि दी। महतारी वंदन योजना और रामलला तीर्थ दर्शन योजना चल रही है।

सीएम साय बोले- मोदी करोड़ों देश वासियों के नायक

सभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी करोड़ों देश वासियों के नायक हैं। उन्होंने देश दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आदिवासी की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया है। ऐसे प्रधानमंत्री ने आदिवासियों के लिए पीएम जन मन योजना लागू की है। इससे पिछड़े आदिवासियों तक सरकारी सुविधा पहुंच रही है।