मोदी बोले-पंजाब CM मालिक के आदेश लेने तिहाड़ जेल गए:​​​​​​​इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं,शहजादे की बात नहीं मानी तो कैप्टन को हटाया

Front-Page Loksabha Election National Politics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल में रैली करने के बाद पंजाब पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने गुरदासपुर में रैली की। यहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया। सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया।

केंद्र के आदेश मानने से मना कर दिया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते।

इनके मालिक जले गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी। यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा। इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

अब पीएम जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रैली कर वोट की अपील करेंगे।

PM मोदी के आने से पहले किसानों ने गुरदासपुर में रैली स्थल की तरफ कूच करना शुरू कर दिया। रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके अलावा जालंधर में कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने घर में नजरबंद किया है।

इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले फिर से कश्मीर में धारा 370 शुरू करने की बात कर रहे हैं। ये फिर से वहां अशांति फैलाएंगे। ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के फूल भेजेंगे। पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा, देश पर आतंकी हमले करते रहेंगे।

इन्होंने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इनके नेता कह रहे हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। किसी हिंदुस्तानी को ये सुन कर डर लगता है क्या, लेकिन इन्हें लगता है। ये कहते हैं पाकिस्तान से डर के रहना होगा। ये इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

PM ने कहा- कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे

उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। ये वीरभूमि का अपमान है। आज पंजाब में जो स्थिति है, मैं उसके लिए आपसे कुछ मांगने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुन के भेजे। आप वोट देकर अपना काम कीजिए, अगले 5 साल मैं आपके सपनों के लिए जीऊंगा।

कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को CM पद से हटाया: मोदी

पीएम ने कहा कि साथियों जब देश हित की बात आती है तो कांग्रेस आपको सबसे पीछे खड़ी नजर आएगी। कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया।

सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना किया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जले गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी।

यहां के मुख्यमंत्री को सरकार चलाने के लिए दिल्ली जेल जाना पड़ा।

कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी: मोदी

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के चेहरों को पंजाब से ज्यादा कौन जानता है।ो आजादी के बाद इन्होंने ही सबसे अधिक घाव दिए हैं। आजादी के बाद बंटवारे का घाव, अस्थिरता का घाव, पंजाब में अशांति का दौर, पंजाब के भाईचारे पर हमला, हमारी आस्था पर चोट, कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी और फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार करवाया।

कांग्रेस जब भी केंद्र में रही, दंगाइयों को बचाती रही। ये मोदी है, जिसने सिख दंगों की फाइलें खुलवाई। मोदी ने ही आरोपियों को सजा दिलवाई। आज भी कांग्रेस और झाड़ू वाली पार्टी को इस बात की तकलीफ है, इसलिए मोदी को दिन रात गालियां देते फिरते हैं।

इंडी गठबंधन वाले जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल-खेल रहे: PM

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव देश को नेतृत्व देने का चुनाव है। आज एक और बीजेपी व एनडीए है। विकसित भारत का स्पष्ट विजन है। राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है। घोर संप्रदायी, घोर जातीवादी है। कांग्रेस झाड़ू वाले, ये इंडी गठबंधन के लोग, जनता को पता नहीं क्या समझते हैं। आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल-खेल रहे हैं। ये दिल्ली में दोस्त हैं और पंजाब में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है। जनता ये जान गई है।