रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल बाहर:मोरक्को ने नॉकआउट में हराया; वर्ल्ड कप सेमीफइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनी

FIFA - World Cup 2022 Front-Page Sports

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लगातार तीसरे क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। मैच के बाद रोनाल्डो अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए और रोते हुए ग्राउंड से बाहर निकले।

इस जीत के साथ ही मोरक्को वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई। मैच का इकलौता गोल मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने 42वें मिनट में किया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं लगा।

गोल नहीं कर सका पुर्तगाल
पूरे मैच में पुर्तगाल एक भी गोल नहीं कर सका। टीम ने राउंड ऑफ 16 में स्विट्जरलैंड को 6-1 के बड़े मार्जिन से हराया था। ऐसा लग रहा था कि पुर्तगाल आसानी से क्वार्टर फाइनल में मोरक्को को हरा देगा। लेकिन, मोरक्को ने फर्स्ट हाफ में लीड बनाने के बाद अपनी डिफेंस को स्ट्रॉन्ग किया। जिसके चलते पुर्तगाल पूरे मैच में गोल नहीं कर सका।

मैच में हावी रहा पुर्तगाल
पुर्तगाल की टीम ने मैच में 74% समय बॉल को अपने पास रखा। इसके बावजूद वे गोल नहीं कर सके। टीम ने गोल की तरफ 12 शॉट मारे, लेकिन 3 ही टारगेट पर गए। जिसे मोरक्को के गोलकीपर बोनो ने बचा लिया। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे 53 वें मिनट में रुबेन नेवेस की जगह सब्स्टीट्यूट हो कर मैदान में आए।

पहले हाफ में मोरक्को का गोल आया
मोरक्को ने पहले हाफ में मैच का एकमात्र गोल दागकर बढ़त बनाई। हाफ-टाइम से ठीक पहले 42वें मिनट में मोरक्को के एन-नेसरी ने गोल दागा। उन्होंने क्रॉस से आती बॉल को हेडर से दिशा देकर पुर्तगाल के नेट में पहुंचा दिया। नेसरी वर्ल्ड कप इतिहास में मोरक्को नेशनल टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक तीन गोल दाग दिए हैं।

पहले हाफ में मोरक्को ने बनाया दबाव
पहले हाफ में मोरक्को की टीम हावी रही। उन्होंने इस दौरान 7 शॉट गोल की तरफ मारे। वहीं, पुर्तगाल सिर्फ 5 ही शॉट मार सका। मोरक्को ने पहले हाफ में एक गोल भी दागा। लेकिन, पुर्तगाल ऐसा नहीं कर सकी। बॉल पॉजेशन ज्यादा होने के बावजूद पुर्तगाल फर्स्ट हाफ में चांस नहीं बना पाई। उन्होंने 66% समय बॉल अपने पास रखी।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन
मोरक्को: (4-3-3) यासिन बोनो, अशरर्फ हकीमी, यामिक, रोमेन सैस, यह्या अतिअत-अल्लाह,सलीम अमला, सोफयन अमरबात, औनाही, हकीमी जिएच, एन-नेसरी और बौफाल।
पुर्तगाल: (4-4-3) डिएगो कोस्टा, डिओगो दलोट, पेपे, रुबेन डीयास, राफेल गुरेरो, रुबेन नेवेस, ओटावियो, बरनार्डो सिल्वा, ब्रूनो फर्नांडीस, जोआओ फेलिक्स और गोंसालो रामोस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *