आरा में नड्डा बोले-RJD मतलब रिश्वतखोर,जंगलराज,दलदल:इंडी गठबंधन को बताया सनातन विराधी;कहा-ये लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं

Front-Page Loksabha Election National Politics

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार दौरे पर हैं। आरा में सभा को संबोधित करते हुए नड्‌डा ने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी जी ने सिर्फ देश में प्रधानमंत्री के रूप में राज नहीं किया, उन्होंने भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा, कार्यशैली में परिवर्तन किया है।

आप 10 साल पहले का भारत याद ​कीजिए। भारत का सामान्य मानवी मान चुका था कि देश में राजनीति से कोई बदलाव नहीं आएगा। देश एक उदासीनता की मानसिकता के साथ जी रहा था। लेकिन, आज 140 करोड़ देशवासी मोदी जी के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सनातन विरोधी है। ये लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। जबकि, मोदी जी सभी का विकास चाहते है और करते है। लालू जी आपके दिन लद गए है। कांग्रेस इतिहास बनने की ओर अग्रसर है।

दो लाख पंचायतों में ऑप्टिकल फाइवर बिछ चुका है। विपक्ष वाले कहते थे भारत के विकास में डिजिटल क्या मदद करेगा। आज भारत में सब्जी बेचने वाला भी ऑनलाइन पेमेंट ले रहा है।

इससे पहले जहानाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि पहले आपने कमजोर सरकार देखी है। मजबूर और मजबूत सरकार में अंतर क्या होता है?

मजबूर सरकार- जब आतंकवादी इस देश में आतंक फैलाते हैं, तो मजबूर सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती है। मजबूत सरकार वो है जब उरी, पुलवामा जैसी घटनाओं का जवाब हमारे जवान पाकिस्तान में घुसकर देते हैं। नड्डा ने आगे कहा कि 10 साल पहले धर्म-जाति की राजनीतिक होती थी। वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए राजनीति होती थी। ये सब 2014 के पहले चलता था।

भोजपुर के बाद नालंदा के बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में जेपी नड्डा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

अंतिम चरण के चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। नालंदा समेत तीनों लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वहीं राज्य से लेकर केंद्र के नेताओं की ओर से चुनावी जनसभा की जा रही है।

मोदी जी के नेतृत्व में आज हर घर तक बिजली पहुंची है

जेपी नड्‌डा ने कहा 10 साल पहले 18 हजार गांव बिना बिजली के थे और 2.5 करोड़ लोग बिना बिजली के रहते थे। आज मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तक बिजली पहुंची है। आज आपके हाथ में मोबाइल है। 10 साल पहले इसी मोबाइल पर लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन जापान, मेड इन ताइवान, मेड इन कोरिया और आज मोबाइल पर लिखा होता है- मेड इन इंडिया।

पीएम मोदी ने भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा, कार्यशैली में परिवर्तन किया

आरा में सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कहा कि बीते दस वर्षों में मोदी जी ने सिर्फ देश में प्रधानमंत्री के रूप में राज नहीं किया, उन्होंने भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा, कार्यशैली में परिवर्तन किया है। 10 साल पहले भारत का सामान्य मानवी मान चुका था कि देश में राजनीति से कोई बदलाव नहीं आएगा। देश एक उदासीनता की मानसिकता के साथ जी रहा था। लेकिन, आज 140 करोड़ देशवासी मोदी जी के साथ विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

नड्‌डा ने आरजेडी का मतलब बताया

क्या आप लालटेन युग में जाना चाहते हो? आरजेडी का मतलब मालूम हो आर से रिश्वत खोर राष्ट्र विरोधी, जे से जंगलराज और डी से दलदल होता है। लालू के राज में खेत खलिहान सड़क पर झंडा गांड दिया जाता था। याद है ना। यहीं है गुंडा राज। लालू का बेटा तेजस्वी यादव क्या जानते है, वो तो बच्चा थे। लालू जी बोलते थे सड़क आ जाएगा तो पुलिस आ जाएगी।

तेजस्वी तो बच्चा था, उसे क्या पता

नड्डा ने लालू-राबड़ी के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अपराध चरम पर था। शिक्षा की हालत खराब थी, लोग पलायन करने को मजबूर थे।200 से पहले, जहानाबाद में 3 बजे के बाद न कोई आता था और न ही जाता था। किसान पलायन कर रहे थे, हत्याएं और अपहरण हो रहे थे। तेजस्वी तो बच्चा था, क्या जाने, लालू के राज में बिहार को क्या दंश सहना पड़ा है। इंडी गठबंधन के घमंडियां लोग अपने परिवार को बचाने में लगे हैं।

पीएम के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है

जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि आज भारत दवाई बनाने में दूसरे नंबर पर है। सबसे सस्ती और सबसे अच्छी दवाई आज भारत बनाता है। हमारा एक्सपोर्ट 126% बढ़ गया है। इस्पात बनाने में भारत दूसरे नंबर का देश बन गया है। आज हम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की खपत को पूरा कर रहे हैं। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे नंबर पर है। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है।