राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए ली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक

Jaipur Rajasthan Rajasthan Elections 2023

जयपुर:-राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदेश के नेताओं के साथ रणनीति पर विचार किया। 

बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ.  अलका सिंह गुर्जर,सांसद राजेंद्र गहलोत सहित प्रदेश के आला नेता मौजूद रहे।