सीएम हाउस में जुटने लगे NDA के नेता:बेटे के साथ मांझी,पशुपति और सम्राट पहुंचे;बिहार कैबिनेट की पहली बैठक में 4 एजेंडे पास

Front-Page National Politics

पटना:-सीएम हाउस में NDA नेताओं का जुटना शुरू हो गया है। जीतन राम मांझी अपने बेटे के साथ, पशुपति और सम्राट भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा तेज है।

इससे पहले 11 बजे बिहार में एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई। कुल 4 एजेंडों पर मुहर लगी। इनमें संसदीय कार्य से दो और वित्त विभाग के दो एजेंडे थे।

कैबिनेट के ये 3 महत्वपूर्ण फैसले

1.सदन की कार्यवाही बुलाने के लिए नीतीश अधिकृत हैं।

2. बजट सत्र 5 फरवरी से आगे बढ़ाया गया है।​​​​​​

3. बिहार के महाधिवक्ता नियुक्ति का फैसला सीएम लेंगे।

कैबिनेट के कुछ देर बाद दोनों डिप्टी सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों ने मुरेठा को लेकर सम्राट चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां है। मेरी जन्मदिन देनी वाली मां जब चली गई थी तब मैंने मुरेठा बांधा था।

मैं व्यक्तिगत तौर पर कमिटेड हूं। दूसरी मां के सम्मान में अगर अयोध्या जाकर सर मुंडवाना पड़ा तो मुंडवाऊंगा। मैं भाजपा सिपाही हूं। वो भावुक क्षण था जब मैंने वो बात रखी थी।

इससे पहले सचिवालय में लगे RJD-कांग्रेस के मंत्रियों के नेम प्लेट उखाड़ दी गई है। जेडीयू के पुराने मंत्रियों के नेम प्लेट को ढंक दिया गया है। तेजस्वी के बंगले के बाहर लगी डिप्टी सीएम की नेम प्लेट को भी ढंका गया है।