क्या यूक्रेन से हर मोर्चे पर पिछड़ रहा रूस ?

Breaking-News International Trending

रूसी सेना को नया कमांडर मिल गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को रूसी वायुसेना प्रमुख को यूक्रेन में सभी सैनिकों का कमांडर बना दिया है।

यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने वाला रूस अभी तक की लड़ाई में लगभग हर मोर्चे पर 19 साबित हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी इस बात का अंदाजा लग गया है कि लड़ाई में वो पीछे हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शनिवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए देश में नए वायुसेना प्रमुख सर्गेई सुरोविकिन को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें यूक्रेन में लड़ रहे सभी सैनिकों का कमांडर बना दिया है।

सर्गेई की नियुक्ति के बाद से रूस ने एक बात तो साफ कर दिया है कि वो यूक्रेन के खिलाफ जंग तेज करने के साथ-साथ कुछ बड़ा करने के विचारों पर आगे बढ़ रहा है। रूसी मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, सुरोविकिन 55 साल के हैं। उनका जन्म साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में हुआ है।

पिछले कुछ हफ्तों में यूक्रेन रूस के साथ जंग में बढ़त बनाता हुआ नजर आया है। यूक्रेन ने लाइमैन शहर समेत कई उन क्षेत्रों पर अपना कब्जा फिर से जमा लिया है जो हमले के बाद रूसी सेना के कब्जे में थे। लाइमैन यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से 160 किलोमीटर (100 मील) दक्षिण पूर्व में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *